Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    May Month Vrat Tyohar 2024: अक्षय तृतीया से लेकर नारद जयंती तक, पढ़िए व्रत-त्योहार की सूची

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 23 Apr 2024 09:08 PM (IST)

    इस महीने में प्रमुख त्योहार अक्षय तृतीया मनाया जाता है। इस दिन स्वर्ण खरीदारी की जाती है। आसान शब्दों में कहें तो अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने का व ...और पढ़ें

    May Month Vrat Tyohar 2024: अक्षय तृतीया से लेकर नारद जयंती तक, पढ़िए व्रत-त्योहार की सूची
    May Month Vrat Tyohar 2024: अक्षय तृतीया से लेकर नारद जयंती तक, पढ़िए व्रत-त्योहार की सूची

    HighLights

    1. 01 मई को मासिक कालाष्टमी और विश्व मजदूर दिवस है।
    2. 19 मई को मोहिनी एकादशी और परशुराम द्वादशी है।
    3. 30 मई को कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। May Month Vrat Tyohar 2024: मई महीने की शुरुआत होने वाली है। इस महीने में प्रमुख त्योहार अक्षय तृतीया मनाया जाता है। इस दिन स्वर्ण खरीदारी की जाती है। आसान शब्दों में कहें तो अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने का विधान है। साथ ही अक्षय तृतीया पर कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं। इसके अलावा, मई महीने में वरुथिनी एकादशी, मोहिनी एकादशी, प्रदोष व्रत, कालाष्टमी समेत कई प्रमुख व्रत त्योहार मनाए जाएंगे। इसके अलावा, भक्तिकाल के कई बड़े संतों का जन्मदिवस भी मई महीने में है। आइए, मई महीने में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: मंगलवार के दिन कर लें इनमें से कोई 1 उपाय, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

    व्रत-त्योहार सूची (Masik Vrat Tyohar May 2024)

    • 01 मई को मासिक कालाष्टमी और विश्व मजदूर दिवस है। इस दिन मासिक कृष्ण जन्माष्टमी भी है।
    • 04 मई को वल्लभाचार्य जयंती है। इसी दिन बरूथिनी एकादशी भी है। यह पर्व भगवान विष्णु को समर्पित होता है।
    • 05 मई को प्रदोष व्रत है। यह पर्व भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन शिव जी की पूजा-अर्चना की जाती है।
    • 06 मई को मासिक शिवरात्रि और रबीन्द्रनाथ टैगोर जयंती है।
    • 08 मई को मासिक कार्तिगाई है। इस दिन भगवान शिव के ज्योत रूप की पूजा की जाती है। साथ ही वैशाख अमावस्या भी है।
    • 10 मई को परशुराम जयंती है। इस दिन भगवान विष्णु के परशुराम अवतार की पूजा की जाती है। इसी दिन अक्षय तृतीया और मातंगी जयंती है। साथ ही रोहिणी व्रत भी है।
    • 11 मई को विनायक चतुर्थी है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा-उपासना की जाती है।
    • 12 मई को शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती, रामानुजन जयंती और मातृ दिवस है।
    • 13 मई को स्कन्द षष्ठी है और 14 मई को गंगा सप्तमी और वृषभ संक्रांति है।
    • 15 मई को मासिक दुर्गाष्टमी और बगलामुखी जयंती है। इस दिन मां बगलामुखी की पूजा-उपासना की जाती है।
    • 16 मई को सीता नवमी है। इस दिन जगत जननी मां जानकी की पूजा आराधना की जाती है।
    • 18 मई को महावीर स्वामी कैवल्य ज्ञान दिवस है।
    • 19 मई को मोहिनी एकादशी और परशुराम द्वादशी है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है।
    • 20 मई को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा की जाती है।
    • 21 मई को नरसिंह और छिन्नमस्ता जयंती है।
    • 23 मई को कूर्म जयंती है। इस दिन वैशाख और बुद्ध पूर्णिमा भी है।
    • 26 मई को एकदन्त संकष्टी चतुर्थी है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
    • 30 मई को कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है। इस दिन काल भैरव देव की पूजा-उपासना की जाती है।

    यह भी पढ़ें: गुरुवार के दिन जरूर करें ये 4 चमत्कारी उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।