Meen Sankranti 2026 Date: कब मनाई जाएगी मीन संक्रांति? नोट करें सही तिथि एवं शुभ मुहूर्त
ज्योतिषियों की मानें तो मीन संक्रांति (Meen Sankranti 2026 Date) के दिन पापमोचिनी एकादशी भी मनाई जाएगी। यह पर्व हर साल चैत्र महीने में मनाया जाता है। ...और पढ़ें

Kharmas 2026: कब से शुरू होगा खरमास?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में चैत्र महीने का खास महत्व है। इस महीने में कई प्रमुख व्रत एवं त्योहार मनाए जाते हैं। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। इस दिन से लेकर नवमी तिथि तक चैत्र नवरात्र मनाया जाता है। इस दौरान जगत की देवी मां दुर्गा की भक्ति भाव से पूजा की जाती है।

ज्योतिषियों की मानें तो चैत्र महीने में सूर्य देव मीन राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव के मीन राशि में गोचर करने की तिथि से खरमास शुरू होता है। संक्रांति तिथि पर स्नान-ध्यान, पूजा, जप-तप और दान किया जाता है। आइए, मीन संक्रांति की सही तिथि (Meen Sankranti 2026) एवं शुभ मुहूर्त जानते हैं-
कब से शुरू होगा खरमास?
ज्योतिषियों की मानें तो 15 मार्च से खरमास शुरू होगा। वहीं, खरमास का समापन 14 अप्रैल को होगा। आसान शब्दों में कहें तो 15 मार्च से लेकर 13 अप्रैल तक खरमास रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाएगा। वहीं, 14 अप्रैल से सभी प्रकार के शुभ काम किए जाएंगे।
सूर्य राशि परिवर्तन (Surya Gochar 2026)
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आत्मा के कारक सूर्य देव 15 मार्च को देर रात 01 बजकर 08 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेंगे। इससे पहले सूर्य देव 14 मार्च तक कुंभ राशि में रहेंगे। इसके बाद सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे।
खबरें और भी
मीन संक्रांति शुभ मुहूर्त (Meen Sankranti Shubh Muhurat)
15 मार्च के दिन सूर्य देव मीन राशि में गोचर करेंगे। मीन संक्रांति तिथि पर पुण्य काल सुबह 06 बजकर 41 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। वहीं, महा पुण्य काल सुबह 06 बजकर 41 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। मीन संक्रांति के दिन पुण्य क्षण देर रात 01 बजकर 08 मिनट पर है। साधक अपनी सुविधा अनुसार समय पर मीन संक्रांति के दिन स्नान-ध्यान एवं पूजा, जप-तप कर सकते हैं।
मीन संक्रांति शुभ योग (Meen Sankranti Shubh Yog)
मीन संक्रांति पर शिववास योग का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही शिव और परिघ योग का भी निर्माण हो रहा है। इन योग में सूर्य देव की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी।
यह भी पढ़ें- Gudi Padwa 2026 Date: कब है गुड़ी पड़वा? नोट करें सही तारीख और शुभ मुहूर्त
यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026 Date: कब से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र? यहां पढ़ें घटस्थापना का मुहूर्त और धार्मिक महत्व
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।