क्या पुरुषों का झाड़ू-पोछा लगाना होता है अशुभ? जानें क्या कहता है शास्त्र और ज्योतिष
स्त्री के बजाए अगर पुरुष घर में साफ-सफाई करते हैं तो इसका क्या असर होता है। पुरुषों को घर में झाड़ू-पोछा करना चाहिए या नहीं? जानें झाड़ू से जुड़े धार् ...और पढ़ें
-1767877258664_m.webp)
क्या पुरुषों को झाड़ू लगाना चाहिए? (Image Source: AI-Generated)
HighLights
हिंदू धर्म में झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है
मान्यता है कि झाड़ू घर की दरिद्रता यानी गरीबी को दूर भगाने का काम करता है
चाहे पुरुष हो या महिला, घर को साफ रखना हमेशा शुभ ही माना जाता है
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर हमारे समाज में घर की साफ-सफाई और झाड़ू-पोछा करने को केवल महिलाओं के काम से जोड़कर देखा जाता है। कई बार लोग इसे पुरुषों के लिए 'अशुभ' या 'सौभाग्य कम करने वाला' मानने लगते हैं। लेकिन क्या वास्तव में ऐसा है? आइए जानते हैं धार्मिक और ज्योतिषीय नजरिए से कि आखिर क्या है इसके पीछे की सच्चाई।
क्या यह अशुभ है?
धार्मिक ग्रंथों या ज्योतिष शास्त्र में कहीं भी यह नहीं लिखा है कि पुरुषों द्वारा झाड़ू-पोछा करना अशुभ होता है। इसके उलट, घर की सफाई करना 'स्वच्छता' का प्रतीक है। जहां स्वच्छता होती है, वहीं माता लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए, चाहे पुरुष सफाई करे या महिला, घर को साफ रखना हमेशा शुभ ही माना जाता है।
झाड़ू और मां लक्ष्मी का संबंध
हिंदू धर्म में झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि झाड़ू घर की दरिद्रता यानी गरीबी को दूर भगाता है।
पुरुष और सफाई: अगर घर में रह रहा पुरुष सफाई में हाथ बंटाता है, तो इससे घर में ना कि गरीबी बल्कि अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। ज्योतिष के अनुसार, जो पुरुष अपने घर को व्यवस्थित और साफ रखते हैं, उनका शुक्र (Venus) ग्रह मजबूत होता है। शुक्र सुख-समृद्धि और विलासिता का कारक माना गया है।
किन बातों का रखें ध्यान (नियम)?
शुभ-अशुभ इस बात पर निर्भर नहीं करता कि सफाई कौन कर रहा है, बल्कि इस पर करता है कि सफाई कैसे और कब की जा रही है:
समय का ध्यान: सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाना वर्जित माना गया है, चाहे वह पुरुष लगाए या महिला। माना जाता है कि शाम को झाड़ू लगाने से घर की लक्ष्मी बाहर चली जाती है।

(Image Source: AI-Generated)
झाड़ू का अपमान: झाड़ू को कभी भी पैर नहीं मारना चाहिए और न ही उसे लांघना चाहिए। इसे हमेशा छिपाकर रखना चाहिए।
ब्रह्म मुहूर्त का फल: सुबह के समय सफाई करना सबसे उत्तम माना गया है। अगर घर का कोई भी सदस्य ब्रह्म मुहूर्त में साफ सफाई करता है या झाड़ू पोछा लगाता है तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
खबरें और भी
वैज्ञानिक और सामाजिक पहलू
आज के आधुनिक समय में पति-पत्नी दोनों वर्किंग हैं। ऐसे में घर के कामों में हाथ बंटाना न केवल आपसी प्रेम बढ़ाता है बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करता है। वैज्ञानिक नजरिए से सफाई करना एक तरह का व्यायाम है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छा है।
यह भी पढ़ें- Tulsi Puja: बार-बार मुरझा रहा है तुलसी का पौधा? तो इस संकेत को न करें नजरअंदाज
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: आपके घर को बुरी नजर से बचाएंगे ये 6 वास्तु उपाय, नकारात्मक ऊर्जा का होगा अंत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।