Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mesh Sankranti 2024: मेष संक्रांति पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, प्राप्त होगा आरोग्य जीवन का वरदान

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 09 Apr 2024 03:54 PM (IST)

    कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत रहने से व्यक्ति को जीवन में ऊंचा-मुकाम हासिल होता है। साथ ही आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है। करियर और कारोबार में सम ...और पढ़ें

    Mesh Sankranti 2024: मेष संक्रांति पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप
    Mesh Sankranti 2024: मेष संक्रांति पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप

    HighLights

    1. ज्योतिषीय गणना के अनुसार 13 अप्रैल को मेष संक्रांति है।
    2. इस तिथि पर सूर्य देव मीन राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे।
    3. सूर्य देव के मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mesh Sankranti 2024: ज्योतिषीय गणना के अनुसार 13 अप्रैल को मेष संक्रांति है। इस तिथि पर सूर्य देव मीन राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव के मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा। कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत रहने से व्यक्ति को जीवन में ऊंचा-मुकाम हासिल होता है। साथ ही आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है। करियर और कारोबार में समय के साथ उन्नति होती है। अतः ज्योतिष कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत करने की सलाह देते हैं। अगर आप भी अपने करियर और कारोबार को नया आयाम देना चाहते हैं, तो मेष संक्रांति पर विधि-विधान से सूर्य देव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार निम्न मंत्रों का जप करें।

    यह भी पढ़ें: जानें, विक्रम संवत 2081 के राजा और मंत्री कौन हैं और कैसा रहेगा वर्षफल ?

    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक मेष संक्रांति पर 'ॐ सूर्याय नम:' मंत्र का जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक मेष संक्रांति के दिन 'ॐ मित्राय नम:' मंत्र का जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक मेष संक्रांति पर पूजा के समय 'ॐ रवये नम:' मंत्र का जप करें।
    • कर्क राशि के जातक सूर्य देव की कृपा पाने के लिए 'ॐ भानवे नम:' मंत्र का जप करें।
    • सिंह राशि के जातक मेष संक्रांति के दिन ' ॐ खगाय नम:' मंत्र का जप करें।
    • कन्या राशि के जातक सूर्य देव को प्रसन्न करने हेतु 'ॐ पूष्णे नम:' मंत्र का जप करें।
    • तुला राशि के जातक मेष संक्रांति पर 'ॐ हिरण्यगर्भाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक सूर्य देव की कृपा पाने हेतु 'ॐ मारीचाय नम:' मंत्र का जप करें।
    • धनु राशि के जातक मेष संक्रांति पर 'ॐ आदित्याय नमः:' मंत्र का जप करें।
    • मकर राशि के सूर्य देव का आशीर्वाद पाने हेतु 'ॐ सावित्रे नम:' मंत्र का जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक मेष संक्रांति पर 'ॐ अर्काय नम:' मंत्र का जप करें।
    • मीन राशि के जातक पूजा के समय 'ॐ भास्कराय नमः:' मंत्र का जाप करें।

    यह भी पढ़ें: इस साल कब है राम नवमी? जानें- शुभ मुहूर्त, पूजा विधि एवं महत्व

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।