Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Somwar Daan: सोमवार की पूजा के बाद बस इन चीजों का करें दान, जीवन में आएगी सुख-शांति और समृद्धि

    Updated: Sun, 22 Feb 2026 10:00 PM (GMT+05:30)

    सोमवार (Somwar 2025 Daan) के दिन स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इसके बाद विधिवत भगवान शिव की पूजा करें। पूजा के बाद ...और पढ़ें

    Somwar Daan: सोमवार के दिन क्या करें और क्या न करें?

    Somwar Daan: सोमवार के दिन क्या करें और क्या न करें?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 23 फरवरी को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही मनचाही मुराद पाने के लिए सोमवार का व्रत रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक के जीवन में व्याप्त हर परेशानी दूर होती है।

    mahadev ji

    ज्योतिष भी मनचाहा वरदान पाने के लिए सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा और सफेद चीजों का दान करने की सलाह देते हैं। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। साथ ही अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है। अगर आप भी मनचाहा वरदान पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन पूजा के बाद इन चीजों का दान करें।

    इन चीजों का दान करें

    • मेष राशि के जातक जॉब की परेशानी दूर करने के लिए सोमवार के दिन गेहूं का दान करें।
    • वृषभ राशि के जातक तनाव से निजात पाने के लिए सोमवार के दिन चावल का दान करें।
    • मिथुन राशि के जातक कारोबार में तरक्की पाने के लिए सोमवार के दिन हरी सब्जियों का दान करें।
    • कर्क राशि के जातक चिंता और तनाव से मुक्ति पाने के लिए सोमवार के दिन आटा का दान करें।
    • सिंह राशि वाले देवों के देव महादेव की कृपा पाने के लिए पूजा के बाद लाल कपडे़ का दान करें।
    • कन्या राशि के जातक बिजनेस में सफलता पाने के लिए गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
    • तुला राशि के जातक भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पोहा और चीनी का दान करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक जॉब में सफलता के लिए सोमवार को शकरकंद और टमाटर का दान करें।
    • धनु राशि के जातक सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा के बाद पीले चीजों का दान करें।
    • मकर राशि के जातक सोमवार के दिन पूजा के बाद चमड़े के जूते-चप्पल और कंबल का दान करें।
    • कुंभ राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन काले तिल का दान करें।
    • मीन राशि के जातक जॉब में सफलता पाने के लिए सोमवार के दिन पपीता और बेसन का दान करें।

    यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2026: कब है साल का दूसरा प्रदोष व्रत, इस तरीके से प्राप्त करें शिव जी की कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी