यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Morning Tips: सुबह उठकर किए गए ये काम, नहीं होने देते धन की कमी
हिंदू शास्त्रों में व्यक्ति के लिए सुबह से लेकर श्याम तक के लिए कई नियमों का वर्णन किया गया है। ऐसे में यदि आप शास्त्रों में निहित इन बातों को अपनी दि ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सुबह का समय सबसे अच्छा समय माना जाता है, क्योंकि इस समय वातावरण में सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा पाई जाती है। वहीं सेहत की दृष्टि से भी सुबह उठना लाभकारी माना गया है। ऐसे में यदि आप रोजाना सुबह उठकर ये काम करते हैं, तो इससे आपको जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं। चलिए जानते हैं कि धार्मिक दृष्टि से सुबह के समय कौन-से कार्य करने चाहिए।
इस समय उठें
सबसे पहले तो हर व्यक्ति को ब्रह्म मुहूर्त में उठने की आदत डालनी चाहिए। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजे से सुबह 5:30 के बीच का समय होता है। इस समय उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाएं और उसके बाद अपने आराध्य देव का ध्यान करें। इससे व्यक्ति को स्वास्थ्य के साथ-साथ सुख-समृद्धि का भी आशीर्वाद मिलता है।
करें इस मंत्र का जाप
कराग्रे वसति लक्ष्मीः,कर मध्ये सरस्वती।
करमूले तू ब्रह्मा, प्रभाते कर दर्शनम्।।'
सुबह उठकर सबसे पहले अपने हथेलियों को जोड़कर उनका दर्शन करें और इस मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का अर्थ है कि हथेलियों के अग्रभाग में मां लक्ष्मी, मध्य भाग में देवी सरस्वती और मूल भाग में भगवान विष्णु का वास है और में सुबह-सुबह उनके दर्शन कर रहा हूं। ऐसा करना बहुत ही कारगर माना गया है।
यह भी पढ़ें - Gau Mata Seva: गाय को पहली रोटी खिलाने से मिलते कई लाभ, खुल जाते हैं बंद किस्मत के ताले
करें ये काम
सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करने के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि का वास बना रहता है और नकारात्मकता भी दूर होती है। इसके साथ ही आप स्नान करने के बाद घर में हल्दी का छिड़काव भी कर सकते हैं। धार्मिक दृष्टि से ऐसा करना भी बहुत ही लाभकारी माना गया है।
खबरें और भी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।