अगस्त 2026 में मुंडन की शुभ तिथि एवं मुहूर्त : इस माह ये 3 दिन रहेंगे सबसे उत्तम, नोट कर लें समय
अगस्त 2026 में मुंडन संस्कार के लिए शुभ तिथियां और मुहूर्त बताए गए हैं। चतुर्मास में अन्य शुभ कार्य वर्जित होने पर भी बच्चों का मुंडन इन निर्धारित मुह ...और पढ़ें

अगस्त 2026 मुंडन मुहूर्त । (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अगस्त के लगभग पूरे महीने ही सावन रहेगा। चतुर्मास लगने की वजह से इस माह कोई भी शुभ माह कोई भी शुभ काम नहीं होगा, मगर बच्चों के मुंडन इस माह भी कराए जा सकते हैं। इस विषय में हमारी बातचीत एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषाचार्य चंद्रेश शर्मा से हुई है। उनके अनुसार, "शास्त्रों में मुंडन संस्कार के लिए द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, एकादशी और त्रयोदशी तिथियां शुभ मानी जाती हैं। "
अगस्त 2026 में मुंडन के श्रेष्ठ मुहूर्त
इस महीने में मुंडन संस्कार के लिए तीन विशेष दिन उपलब्ध हैं, इस दिन किस शुभ समय पर मुंडन कराया जा सकता है, चलिए जानते हैं।
19 अगस्त 2026, बुधवार:
इस दिन शुभ कार्य करने का समय सुबह 05 बजकर 52 मिनट से रात 08 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। इस दिन सुबह 06 बजकर 46 मिनट से लेकर 06 बजकर 47 मिनट तक स्वाति नक्षत्र रहेगा और उसके बाद विशाखा नक्षत्र शुरू होगा, मुंडन कराने के लिए दोनों ही शुभ माने जाते हैं।
20 अगस्त 2026, गुरुवार:
इस दिन मुंडन का पवित्र समय सुबह 8 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर अगले दिन सुबह 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। इस दिन मुंडन के समय मुख्य रूप से विशाखा और अनुराधा नक्षत्र रहेंगे, दोनों ही नक्षत्रों में मुंडन कार्य कराए जा सकते हैं।
27 अगस्त 2026, गुरुवार:
इस तिथि पर शुभ मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 10 मिनट से रात 11 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।इस समय धनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जो अगले दिन सुबह 02 बजकर 14 मिनट तक होगा।धनिष्ठा नक्षत्र में मांगलिक कार्यों को किया जा सकता है।
खबरें और भी
मुंडन संस्कार के समय ध्यान रखने योग्य बातें
संस्कार को पूरे फलदायी और विघ्नमुक्त बनाने के लिए कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक माना जाता है:
शुभ नक्षत्र का विचार: मुंडन करवाते समय तिथि के साथ-साथ शुभ नक्षत्र का होना भी आवश्यक माना गया है, जिससे बच्चे के जीवन में खुशहाली आती है।
राहुकाल का त्याग: जिस दिन भी बच्चे का मुंडन संस्कार किया जा रहा हो, उस दिन के राहुकाल के समय को अवश्य देख लें और उस समय पर यह कार्य करने से पूरी तरह बचें।
यह भी पढ़ें- अगस्त 2026 वाहन खरीदने के शुभ दिन : 7, 16, 20, 28 सहित महीने के ये 10 दिन कोई गाड़ी खरीदने के लिए रहेंगे अच्छे
यह भी पढ़ें- अगस्त 2026: हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन और कजरी तीज सहित सभी प्रमुख पर्वों की तिथियां
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।