Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    9 अगस्‍त 2026 को मनाई जाएगी 'कामिका एकादशी', अगस्‍त माह में हरियाली तीज, नाग पंचमी सहित सभी प्रमुख पर्वों की तिथियां नोट करें

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 02:30 PM (IST)

    अगस्त 2026 धार्मिक दृष्टि से खास रहेगा। पूरा महीना सावन का है और इसमें हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन, कजरी तीज जैसे बड़े त्योहार पड़ेंगे। जानिए अग ...और पढ़ें

    अगस्‍त 2026 के त्‍योहार की डेट्स । (Picture Credit- AI Generated)

    अगस्‍त 2026 के त्‍योहार की डेट्स । (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अगस्‍त का महीना धार्मिक दृष्‍टि से इस हमेशा ही खास रहता है। इस पूरे माह सावन रहेगा और कई बड़े त्‍योहारों की झड़ी लगरी रहेगी। कामिका एकादशी से त्‍योहारों की शुरुआत होगी और फिर प्रदोष, सावन शिवरात्रि, हरियाली तीज जैसे बड़े पर्व 2-2 दिन के गैप में मनाएं जाएंगे। 31 अगस्‍त तक त्‍योहारों का सिलसिला यूं ही चलता रहेगा। इस माह हर दिन कोई त्‍योहार मनाया जाएगा। चलिए हम आपको इस माह पड़ने वाले सभी बड़े तीज-त्‍योहारों की तिथि और पूजा आदि का शुभ मुहूर्त बताते हैं ।

     फेस्टिवल कैलेंडर अगस्‍त 2026: 

    तारीख  त्‍योहार और व्रत 
     2 रविवार 2026  संकष्टी चतुर्थी
     9 रविवार 2026  कामिका एकादशी
     10 सोमवार 2026  प्रदोष व्रत (कृष्ण)
     11 मंगलवार 2026  मासिक शिवरात्रि
     12 बुधवार 2026  श्रावण अमावस्या, सूर्य ग्रहण 
     15 शनिवार 2026  हरियाली तीज
     17 सोमवार 2026  नाग पंचमी, सिंह संक्रांति
     23 रविवार 2026  श्रावण पुत्रदा एकादशी
     25 मंगलवार 2026  प्रदोष व्रत (शुक्ल), मिलाद-उन-नबी 
     26 बुधवार 2026  ओणम/थिरुवोणम
     28 शुक्रवार 2026  रक्षा बंधन, श्रावण पूर्णिमा व्रत, चंद्र ग्रहण
     31 सोमवार 2026  संकष्टी चतुर्थी, कजरी तीज

    सावन शिवरात्रि डेट और टाइम

    सावन शिवरात्रि डेट : 11 अगस्‍त 2026, मंगलवार

    शुभ मुहूत और समय: सावन शिवरात्रि 11 अगस्‍त को सुबह 4 बजकर 54 मिनट पर आरंभ होगी और 12 अगस्‍त देर रात 1 बजकर 52 मिनट पर खत्‍म होगी।

    सावन शिवरात्रि एक बहुत ही पवित्र दिन माना गया है। इस दिन भगवान शिव की चार प्रहर की पूजा का महत्‍व बताया गया है।

    august festivals

    सावन शिवरात्रि चार प्रहर की पूजा का समय

    • प्रथम प्रहर की पूजा: शाम 7 बजकर 4 मिनट पर शुरू होकर रात 9 बजकर 45 मिनट तक करें।
    • दूसरे प्रहर की पूजा: रात 9 बजकर 45 मिनट पर शुरूकरें और 12 अगस्त देर रात 12 बजकर 45 मिनट पर समाप्त करें।
    • तीसरे प्रहर की पूजा: 12 अगस्त रात 12 बजकर 45 मिनट पर शुरू करें और प्रातः 3 बजकर 7 मिनट पर समाप्त करें।
    • चौथे प्रहर की पूजा: प्रात: 3 बजकर 7 मिनट पर शुरू करें और सुबह 5 बजकर 49 मिनट पर खत्म करें

    सूर्य ग्रहण डेट और टाइम

    सूर्य ग्रहण डेट: 12 अगस्‍त

    सूर्य ग्रहण टाइम: भारतीय समय अनुसार 12 अगस्‍त रात 11 बजकर 17 मिनट पर शुरू होकर 13 अगस्‍त सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर समाप्‍त होगा।

    भारत में यह ग्रहण नहीं नजर आएगा, इसलिए इसका सूतक भी नहीं लगेगा। यह ग्रहण केवल ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्‍पेन और उत्‍तरी रूस में नजर आएगा।

    हरियाली तीज डेट और टाइम

    हरियाली तीज डेट: 15 अगस्‍त, शनिवार

    हरियाली तीज टाइम: 14 अगस्‍त शाम 6 बजकर 46 मिनट पर शुरू होकर 15 अगस्‍त की शाम 5 बजकर 28 मिनट तक रहेगी।

    पूजा और व्रत का समय: हरियाली तीज की पूजा के लिए सुबह 5 बजकर 28 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 38 मिनट तक का समय शुभ है। व्रत पारण प्रदोष काल में 8 बजकर 51 मिनट तक किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    teej tyohar august 2026

    हरियाली तीज पर विशेष तौर पर सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती है। यह व्रत अखंड सौभाग्‍य के लिए रखा जाता है।

    यह भी पढ़ें- रक्षा बंधन पर भद्रा काल में क्यों नहीं बांधते राखी? जानिए क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह

    यह भी पढ़ें- कानपुर का 'खेरेपति मंदिर' है बेहद चमत्कारी, नाग पंचमी पर असली नागों से होता है भगवान विष्णु का दिव्य शृंगार

    Image Source: (Picture Credit- AI Generated)

    नाग पंचमी डेट और टाइम

    नाग पंचमी डेट: 17 अगस्‍त, सोमवार

    नाग पंचमी टाइम: 16 अगस्‍त दोपहर 4 बजकर 52 मिनट पर शुरू होकर 17 अगस्‍त शाम 5 बजे समाप्‍त हो जाएगी।

    नाग पंचमी पूजा शुभ मुहूर्त: सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर शुरू होकर सुबह 8 बजकर 29 मिनट तक कभी भी पूजा कर सकते हैं।

    नागपंचमी के दिन शिव जी के विशेष आभूषण नागों की पूजा की जाती है। इस दिन नाग देवता को दूध अर्पित करने का विशेष महत्‍व बताया गया है।

    मिलाद-उन-नबी डेट और टाइम

    मिलाद-उन-नबी डेट: 25 अगस्‍त, मंगलवार

    मिलाद-उन-नबी समय : पूरे दिन रहेगा।

    इस दिन पैगंबर हजरत मुहम्‍मद साहब का जन्‍मदिवस होता है। इस दिन मस्जिदों में लोग विशेष प्रार्थना करते हैं और घरों में इस खुशी को धूमधाम से मनाया जाता है।

    ओणम डेट और टाइम

    ओणम डेट- यह त्योहार 17 अगस्त, सोमवार से शुरू होकर 26 अगस्त, मंगलवार के दिन तक मनाया जाएगा।

    इस दिन भगवान विष्‍णु के अवतार वामन देव का जन्‍म हुआ था। साउथ इंडिया में उनके जन्‍म उत्‍सव को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।

    रक्षा बंधन डेट और टाइम

    रक्षा बंधन डेट: 28 अगस्‍त, शुक्रवार

    रक्षा बंधन समय: 27 अगस्‍त 2026 सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर शुरू होकर 28 अगस्‍त 2026 को सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

    राखी बांधन का शुभ मुहूर्त: सुबह 5 बजकर 57 मिनट से शुरू होकर सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक राखी बांधी जा सकती है।

    राखी के त्योहार पर सटीक मुहूर्त पर राखी बांधने से भाई को जीवन में सफलता, अच्छास्वास्थ्य और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

    अतः ऊपर बताई गई तिथि और शुभ मुहूर्त पर ही तीज-त्योहार मनाएं।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।