Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रक्षा बंधन पर भद्रा काल में क्यों नहीं बांधते राखी? जानिए क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 05:05 PM (IST)

    रक्षा बंधन पर भद्रा काल में राखी बांधना अशुभ माना जाता है, क्योंकि धार्मिक मान्यता के अनुसार यह विनाशकारी होता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, रावण की बह ...और पढ़ें

    भद्रा काल में न बांधे राखी (Picture Credit- AI Generated)

    भद्रा काल में न बांधे राखी (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल रक्षा बंधन के पावन पर्व को बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह पर्व भाई और बहन के प्यार का प्रतीक है। इस दिन बहन अपने भाई का तिलक कर कलाई पर राखी बांधती हैं। भाई, बहन को उपहार देते हैं।

    रक्षा बंधन पर राखी बांधते समय भद्रा काल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भद्रा काल के दौरान राखी बांधने की मनाही है। सनातन धर्म में भद्रा काल के समय कोई भी शुभ या मांगलिक काम नहीं किया जाता है। अब आपके मन से सवाल आ रहा होगा कि आखिर भद्रा काल के समय क्यों नहीं बांधी जाती राखी। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं इसके पीछे की वजह के बारे में।

    raksha bandhan 2026 (1)

    (Picture Credit- AI Generated)

    क्या है भद्रा काल में राखी न बांधने का मुख्य कारण

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, लंकापति रावण की बहन शूर्पणखा ने अपने भाई को भद्रा काल के दौरान राखी बांधी थी। इसके कुछ समय के बाद ही लंकापति रावण का सर्वनाश हो गया। यही कारण है कि भद्रा काल के अशुभ समय के दौरान रक्षा बंधन के दिन राखी नहीं बांधी जाती।

    कौन है भद्रा?

    पौराणिक कथा के अनुसार, भद्रा का स्वभाव बहुत तेज वाला माना जाता है। यह न्याय के देवता शनि देव की बहन हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भद्रा का जन्म राक्षसों के संहार के लिए हुआ था। भद्रा काल को शुभ और मांगलिक कामों के लिए अशुभ माना जाता है। इसलिए भद्रा के  दौरान शुभ और मांगलिक कामों को करने से बचना चाहिए।

    खबरें और भी

    कब है रक्षा बंधन 2026

    वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 27 अगस्त को सुबह 09 बजकर 08 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 28 अगस्त को सुबह 09 बजकर 48 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार 28 अगस्त को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा।

    क्या रक्षा बंधन पर रहेगा भद्रा का साया?

    इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। यह एक बेहद शुभ संयोग बन रहा है। 28 अगस्त को राखी बांधने का सही समय सुबह 05 बजकर 57 मिनट से लेकर 09 बजकर 48 मिनट तक है। इस दौरान किसी भी समय राखी बांध सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन से लेकर जन्माष्टमी तक... यहां देखें चातुर्मास में आने वाले प्रमुख व्रत-त्योहार

    यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन 2026 पर चंद्र ग्रहण का साया, भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं? पढ़ें पूरी डिटेल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।