Nail Shape Meaning: गुलाबी या पीले नाखून? जानें क्या कहता है आपका भाग्य
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, नाखूनों का रंग, बनावट और उन पर दिखने वाले निशान व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताते हैं।

नाखून बताते हैं आपकी पर्सनालिटी (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेक्स, नई दिल्ली। हस्तरेखा शास्त्र (Palmistry) में हम अक्सर सिर्फ हाथ की लकीरों पर ध्यान देते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आपके नाखूनों का रंग, उनकी बनावट और उन पर दिखने वाले निशान आपके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में बहुत कुछ बयां करते हैं? सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के हर अंग की तरह नाखूनों को भी भाग्य का दर्पण माना गया है।
1. नाखूनों का रंग और आपका स्वभाव
नाखूनों का प्राकृतिक रंग आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी आर्थिक स्थिति का भी संकेत देता है।
गुलाबी नाखून: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के नाखून प्राकृतिक रूप से गुलाबी और चमकदार होते हैं, वे बेहद भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोग न केवल आर्थिक रूप से समृद्ध होते हैं, बल्कि उनका प्रेम जीवन भी सुखद रहता है।
पीले नाखून: अगर नाखूनों में पीलापन है, तो यह अक्सर संघर्ष या खराब स्वास्थ्य का संकेत माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, यह जातक के जीवन में बढ़ते तनाव या किसी आंतरिक बीमारी की चेतावनी भी हो सकता है।
सफेद नाखून: पूरी तरह सफेद नाखून वाले व्यक्ति स्वभाव से शांत होते हैं, लेकिन कई बार यह जीवन में उत्साह की कमी या शारीरिक कमजोरी को भी दर्शाता है।
2. नाखूनों की बनावट (Shape) का रहस्य
नाखूनों के आकार से आप किसी के भी काम करने के तरीके को समझ सकते हैं।
लंबे नाखून: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसरा, लंबे नाखून वाले लोग स्वभाव से रचनात्मक (Creative) और कल्पनाशील होते हैं। ऐसे लोग कला के क्षेत्र में नाम कमाते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये थोड़े भावुक भी हो सकते हैं।
चौड़े नाखून: जिन लोगों के नाखून चौड़े होते हैं, वे व्यावहारिक और जमीन से जुड़े होते हैं। ये लोग भावनाओं के बजाय दिमाग से फैसले लेते हैं और बहुत मेहनती होते हैं।

(Image Source: AI-Generated)
छोटे नाखून: बहुत छोटे नाखून वाले लोग थोड़े जिद्दी या तुनकमिजाज हो सकते हैं। लेकिन, वे अपनी बात पर अडिग रहते हैं और स्पष्टवादी होते हैं।
3. नाखूनों पर दिखने वाले निशान
अक्सर नाखूनों पर सफेद धब्बे या लाइनें बन जाती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, नाखून पर सफेद धब्बा दिखना किसी शुभ समाचार या नए मित्र के मिलने का संकेत है। वहीं, अगर नाखून पर काली धारियां दिखें, तो यह भविष्य में आने वाली किसी चुनौती या सेहत के प्रति लापरवाही को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें- हथेली की ये रेखाएं बनाती हैं धनवान, आज ही खुद चेक करें अपना भाग्य
यह भी पढ़ें- Palmistry: हथेली की 'मनी लाइन' क्या होती है और इसे कैसे पहचाना जाता है
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
