Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nautapa 2025: कब से शुरू हो रहे हैं नौतपा, इन कामों को करने से मिलेगी सूर्य देव की कृपा

    Updated: Tue, 22 Apr 2025 03:57 PM (IST)

    वैशाख माह लगते ही गर्मियों का मौसम भी दस्तक दे देता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ माह के नौ दिन ऐसे माने गए हैं जिसमें भीषण गर्मी पड़ती है। इन ...और पढ़ें

    Nautapa 2025 Date नौतपा में क्या करना चाहिए? (Picture Credit: Freepik)
    Nautapa 2025 Date नौतपा में क्या करना चाहिए? (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. ज्येष्ठ माह में आती है नौतपा की अवधि।
    2. सूर्य देव की उपासना का है खास महत्व।
    3. नौतपा में झेलनी पड़ती है भीषण गर्मी।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नौतपा (Nautapa 2025 Date), जैसा कि नाम से ही जान पड़ता है, नौ दिन तपा देने वाली गर्मी। यह एक ऐसा समय है जब सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं, जिस कारण गर्मी बहुत अधिक बढ़ जाती है। इस अवधि में सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व माना गया है। तो चलिए जानते हैं कि इस दौरान आपको क्या कार्य करने चाहिए, ताकि सूर्य देव की कृपा आपके ऊपर बनी रहे।

    कब से कब तक रहेंगे नौतपा 

    25 मई को सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसका समय सुबह 03 बजकर 27 मिनट पर रहेगा। सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में 8 जून तक रहने वाले हैं। ऐसे में नौतपा 25 मई से 8 जून तक रहने वाले हैं।

    मिलेगी सूर्य देव की कृपा

    नौतपा में विधि-विधान से सूर्यदेव की उपासना करनी चाहिए। इससे जातक की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत हो सकती है। इसके साथ रोजाना सुबह उठकर सूर्य देव को जल अर्पित करें। इसके लिए एक तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें लाल फूल और रोली डालें।

    इसके बाद सूर्य देव को देखते हुए अर्घ्य दें। ऐसा करने से जातक को सूर्य देव की कृपा की प्राप्ति होती है और जीवन में सकारात्मकता ऊर्जा का संचार बना रहता है।

    यह भी पढ़ें - Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर बन रहे तीन विशेष योग… धन लाभ और सुख शांति के लिए करें ये उपाय

    मिलते हैं शुभ परिणाम

    नौतपा में आप जरूरतमंद लोगों और राहगीरों को पानी पिलाना बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है। आप नौतपा में प्याऊ भी लगवा सकते हैं, जिससे जातक को शुभ परिणाम मिलते हैं।

    इसी के साथ इस अवधि में लोगों को शरबत, दूध, दही और मौसमी फलों आदि का दान  (Nautapa Daan) करना भी काफी पुण्यकारी माना गया है। इस सभी कार्यों को करने से साधकों को सूर्य देव की कृपा मिलती है, और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Masik Shivratri 2025: मासिक शिवरात्रि के दिन महादेव का इन चीजों से करें अभिषेक, मिलेंगे शुभ परिणाम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।