क्या आपको भी नवरात्र में सपने में दिखाई दी हैं मां दुर्गा? तो समझ लें पलटने वाली है किस्मत
चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा के सपने में दर्शन शुभ माने जाते हैं। मुस्कुराती देवी देखना परेशानियों का अंत और समृद्धि का प्रतीक है। शेर पर सवार मां दुर ...और पढ़ें

सपने में मां दुर्गा के देखने के संकेत (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 19 मार्च से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हुई है। इस अवधि को मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवी की साधना करने से जीवन में आ रहे दुख-दर्द दूर होते हैं और सुख-शांति की प्राप्ति होती है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, चैत्र नवरात्र के दौरान सपने (Navratri Dreams) में मां दुर्गा के दर्शन करना शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आप पर मां दुर्गा की कृपा बनी हुई है। सपने में मां दुर्गा ने किस रूप और अवस्था में दर्शन दिए हैं। इससे कई खास संकेत मिलते हैं। आइए जानते हैं कि सपने में मां दुर्गा को देखने से कौन-से संकेत मिलते हैं।
(AI Generated Image)
- चैत्र नवरात्र में सपने में मुस्कुराती हुईं मां दुर्गा के दर्शन करना बेहद शुभ माना जाता है। इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपके जीवन की परेशानियां खत्म हो सकती हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होने वाली है।
- स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में मां दुर्गा को उनके वाहन शेर पर सवार देखना बेहद शुभ माना जाता है। इस सपने को देखने से जीवन में चल रही चुनौती से मुक्ति मिल सकती है और किसी बड़े काम विजय मिलेगी। सपने में शेर पर सवार मां दुर्गा के दर्शन करना साहस और विजय का प्रतीक है।
- अगर सपने में मां दुर्गा को आपको प्रसाद, फल, फूल या कोई अन्य चीज दे रही हैं, तो इस सपने को बेहद फलदायी माना जाता है। इस सपने को चैत्र नवरात्र में देखने से नौकरी, व्यापार या करियर में सफलता मिल सकती है और मां दुर्गा की कृपा प्राप्त हो सकती है।
- इसके अलावा सपने में मां दुर्गा के मंदिर को देखना बहुत ही उत्तम माना जाता है। इस सपने को देखने से व्यक्ति की मुरादें पूरी हो सकती हैं। इससे व्यक्ति के भीतर आध्यात्मिक चेतना जागृत हो सकती है।
- सपने में मां दुर्गा को क्रोधित मुद्रा में देखना अशुभ माना जाता है। पूजा में कोई आपसे कोई बड़ी गलती हूई। ऐसे में पूजा के दौरान मां दुर्गा से गलती की क्षमा मांगनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026 3rd Day: मिट जाएगा हर डर! चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन बस एक बार जपें ये दिव्य मंत्र
यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026 Day 3: इस तरह करें मां चंद्रघंटा की पूजा, मिलेगा साहस और निर्भयता का आशीर्वाद
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
