Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Neem Karoli Baba: कैंची धाम से लौटते समय जरूर लाएं ये चीजें, प्राप्त होगा नीम करौली बाबा का आशीर्वाद

    Updated: Mon, 02 Jun 2025 10:20 AM (IST)

    देशभर में नीम करौली बाबा (Kainchi Dham Neem Karoli Baba) बेहद प्रसिद्ध हैं। उनके अनुयायी अधिक संख्या में हैं। अगर आप भी नीम करौली बाबा (Neem Karoli Ba ...और पढ़ें

    कैंची धाम से इन चीजों को लाना न भूलें
    कैंची धाम से इन चीजों को लाना न भूलें

    HighLights

    1. कैंची धाम नीम करौली बाबा की महिमा के लिए प्रसिद्ध है।
    2. नीम करौली बाबा के भक्त उन्हें हनुमान जी का अवतार मनाते हैं।
    3. कैंची धाम से कुछ चीजों को घर लाना शुभ माना जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड में कई धार्मिक तीर्थस्थल हैं, जिनमें कैंची धाम आश्रम भी शामिल है। यह आश्रम नीम करोली बाबा को समर्पित है। नीम करोली बाबा के दर्शन करने के लिए भक्त दूर-दूर से आते हैं। किसी खास पर्व के पर्व के दौरान कैंची धाम आश्रम में अधिक संख्या में भक्त आते हैं।

    इस दौरान बेहद खास रौनक देखने को मिलती है। नीम करोली बाबा के भक्त उन्हें हनुमान जी का अवतार मानते हैं। मान्‍यता के अनुसार, नीम करोली बाबा के आश्रम में हाजिरी लगाने से व्यक्ति के सभी दुख और दर्द दूर हो जाते हैं। साथ ही जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।

    अगर आप भी कैंची धाम आश्रम जाने का प्लान बना रहे हैं, तो वहां से आते समय अपने साथ कुछ विशेष चीजों को घर जरूर लाएं। क्योंकि इन चीजों को नीम करोली बाबा का आशीर्वाद माना जाता है। साथ ही जीवन में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैंची धाम आश्रम से किन चीजों को घर लाना शुभ माना जाता है।  

    यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: अच्छा समय आने पर मिलते हैं ये संकेत, छट जाते हैं दुख के बादल

    कंबल

    नीम करोली बाबा को कंबल चढ़ाने की परंपरा है। ऐसे में आप नीम करोली बाबा को कंबल चढ़ाएं। इसके बाद इस कंबल को वापस दे दिया जाता है। तो इस कंबल को आप घर जरूर लाएं। ऐसा माना जाता है कि कैंची धाम आश्रम से कंबल को घर लाने से जीवन में आने वाले सभी तरह के दुख दूर होते हैं।  

    खबरें और भी

    नीम करोली बाबा की तस्वीर

    घर में नीम करोली बाबा की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है, तो ऐसे में आप भी  कैंची धाम से नीम करोली बाबा की तस्वीर अपने साथ जरूर लेकर आएं। ऐसा माना जाता है कि तस्वीर को घर में लगाने से परिवार के सदस्यों पर नीम करोली बाबा का आशीर्वाद बना रहता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।  

    प्रसाद

    इसके अलावा कैंची धाम से नीम करोली बाबा का प्रसाद जरूर घर लाना चाहिए। अगर आप भी कैंची धाम जाने का प्लान बना रहे हैं, तो वहां से नीम करोली बाबा का प्रसाद लाना बिलकुल भी न भूलें। घर आने के बाद लोगों में प्रसाद बाटें। इससे लोगों को नीम करोली बाबा का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही सभी मुरादें पूरी होंगी।  

    यह भी पढ़ें: ध्यान रखेंगे Neem Karoli Baba की ये सीख, तो कभी नहीं फैलाने पड़ेंगे दूसरों के सामने हाथ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।