यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Neem Karoli Baba: इन गलतियों को करने से जीवन में आ सकती हैं समस्याएं, नीम करोली बाबा ने बताई है वजह
नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) बेहद प्रसिद्ध हैं। उन्हें हनुमान जी का अवतार माना जाता है। उनका विवाह कम उम्र में ही हो गया था लेकिन उन्होंने साधु ब ...और पढ़ें

HighLights
- नीम करोली बाबा अधिक प्रसिद्ध हैं।
- उन्हें बजरंगबली का अवतार माना जाता है।
- नीम करोली बाबा का आश्रम नैनीताल में है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नीम करोली बाबा महान संतों की लिस्ट में शामिल हैं। उनके भक्त देश और विदेश में अधिक संख्या में हैं। नीम करोली बाबा का आश्रम उत्तराखंड में नैनीताल जिले में कैंची धाम में है। बाबा का आश्रम आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना हुआ है। रोजाना अधिक संख्या में भक्त नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) के दर्शन करते हैं और किसी खास पर्व के दौरान आश्रम (Neem Karoli Baba Ashram) में भक्तों की अधिक भीड़ देखने को मिलती है।
नीम करोली बाबा ने ऐसे कई विचार प्रस्तुत किए हैं, जिन्हें अपनाने से व्यक्ति का जीवन खुशहाल होता है। नीम करोली बाबा के अनुसार, जीवन में कुछ गलतियों को करने से व्यक्ति को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है और आर्थिक समस्या बनी रहती है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि जीवन में किन गलतियों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
धन का दिखावा करना
नीम करोली बाबा के अनुसार, व्यक्ति को जीवन में भूलकर भी पैसों का दिखावा नहीं करना चाहिए। इस तरह की गलती को करने से तिजोरी हमेशा खाली रहती है और धन की कमी का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इस तरह की गलती को कर रहे हैं, तो आज ही इस गलती में सुधार करें।
व्यर्थ की चीजों में धन खर्च करना
अगर आप जीवन में आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो इसकी वजह व्यर्थ की चीजों में धन खर्च करना हो सकता है। नीम करोली बाबा के अनुसार, बिना जरुरत की चीजों में धन को खर्च करने से जीवन में पैसों की कमी बनी रहती है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: इन कामों से पाएं नीम करोली बाबा का आशीर्वाद, मिलेगी नई राह
गलत तरीके से पैसे कमाना
जीवन यापन के लिए धन को कमाना अधिक जरूरी है, लेकिन एक बात का खास ध्यान रखें कि धन को सही तरीके से कमाना चाहिए। नीम करोली बाबा के अनुसार, गलत तरीके से धन को अर्जित करने से जीवन में गरीबी का सामना करना पड़ सकता है।
(Pic Credit- Freepik)
नीम करोली बाबा से जुड़े संकेत
अगर आपने सपने में नीम करोली बाबा के दर्शन किए हैं, तो इस सपने से इस बात का संकेत मिलता है कि नीम करोली बाबा आपको बुला रहे है। ऐसे में आपको नीम करोली बाबा के आश्रम में हाजिरी लगानी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: जब मिलने लगे ये संकेत, तो समझ लें नीम करोली बाबा के धाम से आया है बुलावा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।