यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
New Year 2025: नए साल के पहले दिन राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम
धार्मिक मत है कि भगवान गणेश (New Year 2025) की पूजा-अभिषेक करने से साधक को जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में स ...और पढ़ें

HighLights
- बुधवार का दिन भगवान कृष्ण को समर्पित होता है।
- इस दिन जगत के नाथ भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है।
- भगवान कृष्ण की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार 01 जनवरी को पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान कृष्ण की भी पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए साधक व्रत भी रखते हैं। धार्मिक मत है कि भगवान गणेश की पूजा करने से आय, सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त संकटों से मुक्ति मिलती है। अगर आप भी भगवान गणेश की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो नए साल के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें। इसके बाद नित्य कर्मों से निवृत्त (फ्री) होने के बाद गंगाजल युक्त पानी से स्नान करें। इसके बाद विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।
.jpg)
यह भी पढ़ें: धार्मिक ग्रंथों की इन सीख से करें नए साल की शुरुआत, जीवन में जल्द मिलेगी सफलता
राशि अनुसार मंत्र जप
- मेष राशि के जातक नए साल के पहले दिन पूजा के समय ' ॐ सुमुखाय नमः और ॐ कृष्णाय नमः' मंत्र का जप करें।
- वृषभ राशि के जातक भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ प्रमुखाय नमः और ॐ वासुदेवाय नमः' मंत्र का जप करें।
- मिथुन राशि के जातक भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए 'ॐ द्विमुखाय नमः और ॐ पुण्याय नमः' मंत्र का जप करें।
- कर्क राशि के जातक नए साल के पहले दिन पूजा के समय 'ॐ प्रमोदाय नमः और ॐ हरिये नमः' मंत्र का जप करें।
- सिंह राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए 'ॐ मोदकप्रियाय नमः और ॐ अनन्ताय नमः' मंत्र का जप करें।
- कन्या राशि के जातक धन की स्थिति मजबूत करने के लिए 'ॐ महेशाय नमः और ॐ योगिने नमः' मंत्र का जप करें।
- तुला राशि के जातक नए साल के पहले दिन 'ॐ विराट्पतये नमः और ॐ दामोदराय नमः' मंत्र का जप करें।
- वृश्चिक राशि के जातक भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ शिवप्रियाय नमः और ॐ नारायणाय नमः' मंत्र का जप करें।
- धनु राशि के जातक नए साल के पहले दिन 'ॐ गणाधीशाय नमः और ॐ परब्रह्मणे नमः' मंत्र का जप करें।
- मकर राशि के जातक भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ कान्तिमते नमः और ॐ नन्दिन्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- कुंभ राशि के जातक नए साल के पहले दिन 'ॐ शिवप्रियाय नमः और शिवदायै नमः' मंत्र का जप करें।
- मीन राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए 'ॐ अपराजिते नमः और ॐ भीष्ममात्रे नमः' मंत्र का जप करें।
यह भी पढ़ें: नए साल पर वास्तु के अनुसार अपनों को दें ये गिफ्ट, रिश्ते होंगे मजबूत
अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।