Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    New Year 2025 Gifts: नए साल पर वास्तु के अनुसार अपनों को दें ये गिफ्ट, रिश्ते होंगे मजबूत

    Updated: Tue, 31 Dec 2024 10:25 AM (IST)

    कुछ ही समय में अब नए साल यानी वर्ष 2025 की शुरुआत होने वाली है। नववर्ष के जश्न को मनाने के लिए हर कोई इंतजार कर रहा है। नए साल की शुरुआत लोग देवी-देवत ...और पढ़ें

    New Year 2025 Gifts: नववर्ष पर क्या गिफ्ट दें?
    New Year 2025 Gifts: नववर्ष पर क्या गिफ्ट दें?

    HighLights

    1. नए साल का आगमन होने वाला है।
    2. इस दिन लोग एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं।
    3. गिफ्ट वास्तु के अनुसार देना शुभ होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। New Year 2025 Gifting ideas: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का अधिक महत्व है। माना जाता है कि वास्तु शास्त्र के अनुसार गिफ्ट देने से रिश्ते मजबूत होते हैं। साथ ही घर में खुशियों का आगमन होता है। अगर आप भी नए साल 2025 के दिन अपने किसी प्रियजन को गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, तो ऐसे में आइए आपको इस आर्टिकल में हम वास्तु शास्त्र (Gifts according to Vastu) के अनुसार कुछ ऐसे गिफ्ट बताएंगे, जिन्हें नववर्ष के दिन देने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं और घर में से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी।

    दे सकते हैं शुभ पौधे

    नए साल के दिन आप अपने परिवार और दोस्तों को एक शुभ पौधा गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। जैसे- मनी प्लांट और तुलसी। माना जाता है कि इन पौधों को देने से घर में सदैव मां लक्ष्मी का वास रहता है और धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है।

    इन चीजों से घर में होगा सकारात्मक ऊर्जा का आगमन

    इसके अलावा गिफ्ट के ऑप्शन में कलश, फेंगशुई की चीजें जैसे लाफिंग बुद्धा शामिल हैं। माना जाता है कि नए साल के दिन इन चीजों को गिफ्ट में देने से वास्तु दोष की समस्या से छुटकारा मिलता है और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

    यह भी पढ़ें: Zodiac Sign Upay 2025: नया साल शुरू होने से पहले राशि अनुसार कर लें ये काम, पैसों की किल्लत से मिलेगा छुटकारा

    मां लक्ष्मी की कृपा होगी प्राप्त

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, चांदी एक शुभ धातु होती है, तो ऐसे में आप नए साल के दिन किसी को गिफ्ट के रूप में चांदी का सिक्का भी दे सकते हैं। माना जाता है कि चांदी का सिक्का देने से व्यक्ति पर सदैव मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके अलावा श्री यंत्र को भी गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

    खबरें और भी

    रुके हुए काम होंगे पूरे

    नए साल के दिन बुधवार पड़ रहा है, तो ऐसे में भगवान गणेश की मूर्ति भी गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से गणपति बप्पा की उपासना करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और कामों में आ रही बाधा से छुटकारा मिलता है। साथ ही रुके हुए काम पूरे होते हैं।

    यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नए साल के पहले दिन दिख जाएं ये चीजें, तो समझ लें 2025 में चमक उठेगी फूटी किस्मत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।