Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lucky Zodiac Sign 2025: नए साल के पहले दिन इन लोगों पर बरसेगी महादेव की कृपा, चमक उठेगी फूटी किस्मत

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 25 Dec 2024 06:22 PM (IST)

    सनातन धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन गणेश जी की विशेष पूजा की जाती है। अगले वर्ष की शुरुआत (New Year 2025 Lucky Zodiac S ...और पढ़ें

    Lucky Zodiac Sign 2025: महादेव को कैसे प्रसन्न करें?
    Lucky Zodiac Sign 2025: महादेव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. सनातन धर्म में भगवान गणेश प्रथम पूजनीय हैं।
    2. भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है।
    3. गणेशजी की पूजा करने से दुखों का नाश होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नए साल की शुरुआत होने वाली है। अगले वर्ष कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इससे कई राशि के जातकों के जीवन में व्यापक बदलाव देखने को मिल सकता है। उनके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जीवन में मौजूद सभी परेशानियां दूर होंगी। करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। परिवार में रिश्ते मधुर होंगे। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इन राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसेगी। आइए, इन राशियों के बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: नए साल के पहले दिन इन दो राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, करियर को मिलेगा नया आयाम

    कर्क राशि

    कर्क राशि के जातकों के लिए नया साल शुभ साबित होगा। अगले साल कर्क राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। इस राशि के स्वामी चंद्र देव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। अतः नए साल के पहले दिन कर्क राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। चंद्र देव की कृपा से मानसिक तनाव और चिंता से मुक्ति मिलेगी। सोचे हुए काम में सफलता मिलेगी। मित्रों से मिलना होगा। इससे आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कर्क राशि के जातक नए साल के पहले दिन स्नान-ध्यान के बाद सफेद रंग के कपड़े पहनें। अब गंगाजल या दूध में काले तिल या सफेद फूल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इसके बाद विधि विधान से पूजा करें। इस उपाय को करने से मनचाही मुराद पूरी होगी।

    मकर राशि

    साल 2025 का पहला दिन मकर राशि के जातकों के लिए भी शुभ साबित होगा। इस राशि के जातकों पर महादेव की कृपा बरसेगी। महादेव की कृपा से मकर राशि के जातकों को शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। करियर और कारोबार को नया आयाम मिलेगा। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। निवेश करने का प्लान बन सकता है। पार्टनर से रिश्ते मधुर होंगे। नवीन संकल्प लेकर जीवन में आगे बढ़ेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों से स्नेह प्राप्त होगा। नववर्ष के पहले दिन स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल या दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही शिवजी के नामों का जप करें। इन उपायों को करने से सभी परेशानी दूर हो जाएगी।

    कुंभ राशि

    नए साल के पहले दिन कुंभ राशि के जातकों पर भी देवों के देव महादेव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। साथ ही मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। चंद्र की उच्चता से मानसिक तनाव से निजात मिलेगी। मन में व्याप्त सभी नकारात्मक विचारों का अंत होगा। नए उत्साह के साथ आप नए साल की शुरुआत करेंगे। किसी कार्य विशेष में आपको सफलता मिलेगी। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। दोस्तों से भेंट मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश का प्लान बन सकता है। नए साल के पहले दिन भगवान शिव की पूजा करें। इस समय गंगाजल में काले तिल और बेलपत्र मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। हर मनोकामना अवश्य ही पूरी होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: नए साल से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, धन की समस्या होगी दूर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।