Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lucky Zodiac Signs: अगले साल इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 25 Dec 2024 04:31 PM (IST)

    शनिदेव (Shani Dev Favourite Zodiac Signs) न्याय के देवता हैं। अच्छे कर्म करने वाले को कभी निराश नहीं करते हैं। उन्हें अपने जीवन में कठिन संघर्ष के बाद ...और पढ़ें

    Lucky Zodiac Signs: शनिदेव की प्रिय राशियां
    Lucky Zodiac Signs: शनिदेव की प्रिय राशियां

    HighLights

    1. सनातन धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है।
    2. इस दिन न्याय के देवता शनिदेव की पूजा की जाती है।
    3. शनिदेव की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2025 में शनिदेव राशि परिवर्तन करेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को मनचाही जॉब मिलेगी। वहीं, कई राशि के जातकों को कारोबार में सफलता मिल सकती है। लेकिन क्या आपको पता है कि अगले साल किन राशियों पर शनिदेव की कृपा बरसेगी? ज्योतिषियों की मानें तो साल 2025 में 2 राशि (Shani Dev Favourite Zodiac Signs) के जातकों पर न्याय के देवता शनिदेव की विशेष कृपा बरसने वाली है। उनकी कृपा से हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाएंगे। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: अगले साल किन राशियों पर रहेगी साढ़े साती और किसे मिलेगी राहत?

    शनि गोचर 2025

    ज्योतिषियों की मानें तो न्याय के देवता शनिदेव अगले साल मार्च महीने में राशि परिवर्तन करेंगे। शनिदेव 29 मार्च को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। वर्तमान समय में शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं और मार्गी चाल चल रहे हैं। शनिदेव के कुंभ राशि में गोचर के चलते मीन राशि के जातकों पर साढ़े साती का प्रथम चरण चल रहा है। वहीं, कुंभ राशि के जातकों पर दूसरा और मकर राशि के जातकों पर साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है।

    तुला राशि

    न्याय के देवता शनिदेव की कृपा तुला राशि पर हमेशा बरसती है। इसके लिए तुला राशि के जातकों को कम उम्र में सफलता मिल जाती है। शनिदेव की कृपा से तुला राशि वाले कारोबार में भी बेहतर करते हैं। हालांकि, जल्दबाजी या बिना सोचे समझे कार्य करने के चलते तुला राशि के जातकों को हानि होती है। इसके लिए भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें और न ही जल्दबाजी में कोई कार्य करें।

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार, अगले साल शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से आपको विशेष लाभ होगा। कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलेगी। शत्रु भय से मुक्ति मिलेगी। करियर और कारोबार की चिंता दूर होगी। कोर्ट-कचहरी संबंधी विषयों में सफलता मिल सकती है, लेकिन आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना है। अनदेखी करने से नुकसान हो सकता है।

    खबरें और भी

    आर्थिक लाभ हो सकता है। मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा। कई अवसर पर दोगुना फल मिलेगा। हर शुक्रवार के दिन जगत की देवी मां दुर्गा की पूजा करें। वहीं, सोमवार के दिन कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से सुखों में वृद्धि होगी।  

    मकर राशि

    अगले साल शनिदेव की विशेष कृपा मकर राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से सभी रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। धन संबंधी परेशानी दूर हो जाएगी। मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी। उधार से भी निजात मिलेगी। अगर जीवन में सब कुछ सही नहीं है, तो 29 मार्च के बाद से समय सही होगा। अगले साल शनिदेव के राशि परिवर्तन करने के साथ ही मकर राशि के जातकों को शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी।

    हालांकि, अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। अनदेखी करने या गुस्सा करने से काम बिगड़ सकता है। कई बार आप अपनी बुद्धि से काम पूरा करने में सफल होंगे। विवाह के योग बनेंगे। कई जातकों को नौकरी के योग हैं। अगर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो अगले साल जॉब मिल सकती है। कारोबार में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर कहें तो साल 2025 शुभ रहने वाला है।

    यह भी पढ़ें: अगले साल इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, धन से भर जाएगी तिजोरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।