Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अगले साल किन राशियों पर शुरू होगी शनि की ढैय्या और किसे मिलेगी राहत, एक क्लिक में पढ़िए पूरी डिटेल

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 17 Dec 2024 04:50 PM (IST)

    न्याय के देवता शनिदेव व्यक्ति को उनके कर्म के अनुसार फल देते हैं। अच्छे कर्म करने वाले जातकों को शुभ फल देते हैं। वहीं बुरे कर्म करने वाले को दंडित कर ...और पढ़ें

    Shani Dhaiya 2025: शनिदेव कब करेंगे राशि परिवर्तन?
    Shani Dhaiya 2025: शनिदेव कब करेंगे राशि परिवर्तन?

    HighLights

    1. शनिदेव को मोक्ष प्रदाता भी कहा जाता है।
    2. कुंभ राशि के स्वामी न्याय के देवता शनिदेव हैं।
    3. भगवान शिव की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, न्याय के देवता शनिदेव अगले साल राशि परिवर्तन करेंगे। वर्तमान समय में शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं। कर्मफल दाता शनिदेव एक राशि में ढाई साल तक रहते हैं। शनिदेव के राशि परिवर्तन से (Shani Dhaiya 2025 start Rashi) सभी राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। दो भाग्यशाली राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। वहीं, दो राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू होगी। क्या आपकी राशि भी इनमें शामिल है? आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: मेष राशि के जातक अभी से करें ये उपाय, नए साल में खूब करेंगे तरक्की

    शनि गोचर

    ज्योतिषियों की मानें तो न्याय के देवता शनिदेव साल 2025 में 29 मार्च को राशि परिवर्तन करेंगे। 29 मार्च को शनिदेव देर रात 11 बजकर 01 मिनट पर कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। मीन राशि में शनिदेव के गोचर करने से कई राशि के जातकों को लाभ होगा। वहीं, कई राशि के जातकों को शनि की बाधा से गुजरना पड़ सकता है।

    इन राशियों पर खत्म होगी शनि की ढैय्या

    कुंभ राशि में शनिदेव के विराजमान रहने के चलते कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है। शनिदेव के राशि परिवर्तन करने के साथ ही कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से (Shani Dhaiya End Rashi 2025) मुक्ति मिल जाएगी। शनि की ढैय्या ढाई साल तक रहती है। शनि की ढैय्या समाप्त होने से कर्क एवं वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है।

    इन राशियों पर शुरू होगी शनि की ढैय्या

    शनिदेव के मीन राशि में गोचर करने से मेष राशि के जातकों पर साढ़े साती शुरू होगी। वहीं, मकर राशि के जातकों को साढ़े साती से (Shani Sade Sati 2025) मुक्ति मिलेगी। जबकि, सिंह एवं धनु राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू होगी। शनि की ढैय्या लगने से सिंह एवं धनु राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: नया साल शुरू होने से पहले राशि अनुसार कर लें ये काम, पैसों की किल्लत से मिलेगा छुटकारा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।