Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

     New Year 2026: नए साल के दिन 5 चीजों के दिखाई देने से चमकेगा भाग्य, खुशियों से भरी रहेगी झोली 

    Updated: Tue, 30 Dec 2025 12:45 PM (IST)

    साल 2025 का समापन होने वाला है और गुरुवार के दिन नए साल का आगाज होगा। ऐसे में हर कोई चाहता है कि आने वाला साल खुशियों से भरा रहे। धार्मिक मान्यता के अ ...और पढ़ें

    किन चीजों को देखने से चमक सकती है आपकी किस्मत (Image Source: AI-Generated)

    किन चीजों को देखने से चमक सकती है आपकी किस्मत (Image Source: AI-Generated)

    HighLights

    1. जल्द शुरू होने वाला है नया साल 

    2. नववर्ष के दिन कुछ चीजों को देखना शुभ होता है

    3. इससे कई खास संकेत मिलते हैं

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, 01 जनवरी से नए साल की शुरुआत होती है। अब जल्द ही नया साल आने वाला है। इस दिन लोग जीवन में सुख-शांति के लिए कई उपाय करते हैं, जिससे शुभ फल की प्राप्ति होती है।

    ऐसा माना जाता है कि नए साल के दिन कुछ चीजों का देखने से व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है और मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। अगर आपको भी नए साल के दिन ये चीजें दिखाई देती हैं, तो समझ लें कि नववर्ष आपके लिए बेहद खास रहने वाला है।

    घंटी की आवाज सुनाई देना

    अगर आपको नए साल के दिन सुबह में मंदिर की घंटी की आवाज सुनाई देती है, तो इसे बहुत ही शुभ (Shubh Sanket Meaning) माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, घंटी की आवाज सुनाई देने से नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है। साथ ही शांति प्राप्त होती है। इसके अलावा शंख की आवाज सुनाई देना भी शुभ संकेत माना जाता है।

    घर के द्वार पर गाय माता का आना

    सनातन धर्म में गाय माता की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्त्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, रोजाना गाय माता की पूजा-अर्चना करने से साधक को देवी-देवताओं के आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही सभी पापों का नाश होता है। अगर आपके द्वार पर नए साल के दिन गाय माता का आगमन हुआ है, तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। इससे देवी-देवताओं के प्रसन्न होने का संकेत प्राप्त होता है और घर में खुशियों का आगमन हो सकता है। ऐसे में गाय माता को रोटी जरूर खिलाएं।

    खबरें और भी

    maa lakshmi    (3)

    धन की होगी प्राप्ति

    नए साल के दिन सपने देखने से भी कई संकेत मिलते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, नववर्ष के दिन सपने में मां दुर्गा और धन की देवी मां लक्ष्मी के दर्शन करना शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति की मनचाही मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं और मां दुर्गा का आशीर्वाद होता है। साथ ही धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा मां लक्ष्मी की कृपा से अन्न-धन के भंडार भरे रहने के संकेत मिलते हैं।

    बरसेगी प्रभु की कृपा

    अगर आपको नए साल के दिन घर से निकलते समय कोई पूजा-पाठ होती दिखाई देती है, तो इस संकेत को शुभ माना जाता है। इसका अर्थ यह है कि आपको कोई रुका काम पूरा हो सकता है और प्रभु की कृपा बरसने वाली है। इसके अलावा नए साल के दिन हाथी का दिखना भी खुशहाली का संकेत माना जाता है।

    यह भी पढ़ें- New Year 2026 Remedies: नए साल में करें ये खास उपाय, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी

    यह भी पढ़ें- New Year 2026: अगले साल इन 5 राशियों की शनिदेव लेंगे परीक्षा, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।