Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    New Year Upay 2024: नव वर्ष के पहले दिन घर ले आएं शिव जी से जुड़ी ये 3 चीजें, बदल जाएगी फूटी किस्मत

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 18 Dec 2023 08:10 PM (IST)

    अगर आप घर में व्याप्त नेगेटिव एनर्जी को दूर करना चाहते हैं तो नव वर्ष के पहले दिन घर पर डमरू जरूर घर ले आएं। इसके पश्चात विधि-विधान से भगवान शिव एवं म ...और पढ़ें

    New Year Upay 2024: नव वर्ष के पहले दिन घर ले आएं शिव जी से जुड़ी ये 3 चीजें
    New Year Upay 2024: नव वर्ष के पहले दिन घर ले आएं शिव जी से जुड़ी ये 3 चीजें

    HighLights

    1. सोमवार के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-उपासना की जाती है।
    2. नव वर्ष के पहले दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से शिव जी की पूजा करें।
    3. घर में पारद शिवलिंग स्थापित करने से जीवन में व्याप्त समस्त दुखों का नाश होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। New Year Upay 2024: सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को अति प्रिय है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही सोमवार का व्रत रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही घर में सुख, समृद्धि और शांति आती है। साल 2024 के पहले दिन सोमवार है। अतः 1 जनवरी को भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके लिए पूर्व से ही शिव मंदिरों को सजाया जा रहा है। अगर आप भी सुख, सौभाग्य और धन में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो नव वर्ष के पहले दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से शिव जी की पूजा करें। साथ ही शिव जी से जुड़ी ये 3 चीजें घर जरूर ले आएं। आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: साल 2024 में कब-कब लगेंगे ग्रहण? यहां नोट करें तारीख और सूतक का समय

    डमरू

    अगर आप घर में व्याप्त नेगेटिव एनर्जी को दूर करना चाहते हैं, तो नव वर्ष के पहले दिन घर पर डमरू जरूर घर ले आएं। इसके पश्चात, विधि-विधान से भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा करें। पूजा के पश्चात घर के सभी हिस्सों में डमरू अवश्य बजाएं। इस उपाय को करने से घर में सकारात्मक शक्ति का संचार होता है।

    पारद शिवलिंग

    अगर आप शिव जी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो नव वर्ष के पहले दिन पारद शिवलिंग जरूर घर लाएं और विधि-विधान से पारद शिवलिंग की पूजा करें। धार्मिक मत है कि घर में पारद शिवलिंग स्थापित करने से जीवन में व्याप्त समस्त दुखों का नाश होता है।

    त्रिशूल

    अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो नव वर्ष के पहले दिन घर पर त्रिशूल जरूर ले आएं। इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव और उनके अस्त्र की पूजा करें। मान्यता है कि घर पर त्रिशूल रखने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही घर में सकारात्मक शक्ति का संचार होता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:  साल 2024 में 61 दिन बजेगी शहनाई, नोट करें विवाह मुहूर्त, तिथि एवं नक्षत्र संयोग

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।