Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    New Year Upay 2024: नव वर्ष के पहले दिन राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, दूर हो जाएंगे सभी दुख और संताप

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 17 Dec 2023 07:58 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो साल 2024 के पहले दिन यानी सोमवार 1 जनवरी को एक साथ कई शुभ योग बन रहे हैं। इन योग में भगवान शिव की पूजा करने से साधक को शुभ और ...और पढ़ें

    New Year Upay 2024: नव वर्ष के पहले दिन राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप
    New Year Upay 2024: नव वर्ष के पहले दिन राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप

    HighLights

    1. ज्योतिषियों की मानें तो साल 2024 के पहले दिन एक साथ कई शुभ योग बन रहे हैं।
    2. मेष राशि के जातक नव वर्ष पर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें।
    3. तुला राशि के जातक मासिक शिवरात्रि पर कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Somwar Ke Upay: सनातन धर्म में पौष महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें लोहड़ी और मकर संक्रांति प्रमुख हैं। मकर संक्रांति के दिन पूजा, जप-तप और दान-पुण्य किया जाता है। पौष महीने में ही अंग्रेजी नववर्ष की शुरुआत होती है। ज्योतिषियों की मानें तो साल 2024 के पहले दिन यानी सोमवार 1 जनवरी को एक साथ कई शुभ योग बन रहे हैं। इन योग में भगवान शिव की पूजा करने से साधक को शुभ और अक्षय फल प्राप्त होगा। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं, तो नव वर्ष के पहले दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जाप करें।  

    यह भी पढ़ें: साल 2024 में कब-कब लगेंगे ग्रहण? यहां नोट करें तारीख और सूतक का समय

    • मेष राशि के जातक नव वर्ष पर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें। इस समय 'ॐ ज्योतिलिंग नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।
    • वृषभ राशि के जातक नव वर्ष पर विधिवत भगवान शिव की पूजा करें। इस समय 'ॐ मलिकार्जुन नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।
    • मिथुन राशि के जातक सुख-समृद्धि में वृद्धि हेतु नव वर्ष के पहले दिन 'ॐ विश्वनाथ नमः मंत्र का जाप करें।
    • कर्क राशि के जातक कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने के लिए नव वर्ष के पहले दिन पूजा के समय 'ॐ नीलकंठ नमः' मंत्र का जाप करें।
    • सिंह राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन पूजा के समय 'ॐ त्रिपुरारी नमः' मंत्र का एक माला जाप करें। इस मंत्र के जाप से करियर को नया आयाम मिलता है।
    • कन्या राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन स्नान-ध्यान कर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय 'ॐ मलिकार्जुन नमः' मंत्र का जाप करें।  
    • तुला राशि के जातक मासिक शिवरात्रि पर कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। पूजा के समय 'ॐ मंगलेश्वर नमः' मंत्र का जाप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन नारियल जल से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस समय 'ॐ नागार्जुन नमः' मंत्र का जाप करें।
    • धनु राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस समय 'ॐ मृत्युंजय नमः' मंत्र का जाप करें।
    • मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। अतः मकर राशि के जातक विधि-विधान से अपने आराध्य भगवान शिव की पूजा करें। इस समय ॐ रामेश्वर नमः मंत्र का जाप करें।
    • कुंभ राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन विधि-विधान से अपने आराध्य महादेव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय 'ॐ सोमनाथ नमः' मंत्र का जाप करें।  
    • मीन राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन भगवान शिव का आशीर्वाद पाने हेतु गंगाजल में बेलपत्र मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस समय 'ॐ दीनानाथ नमः' मंत्र का जाप करें।

    यह भी पढ़ें:  साल 2024 में 61 दिन बजेगी शहनाई, नोट करें विवाह मुहूर्त, तिथि एवं नक्षत्र संयोग

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।