Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    November Vrat Tyohar 2025: देवउठनी एकादशी से लेकर विवाह पंचमी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार

    Updated: Wed, 29 Oct 2025 02:32 PM (IST)

    नवंबर के महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। इस माह में चातुर्मास की समाप्ति के कारण विवाह आदि जैसे शुभ कार्यों की भी शुरुआत हो जाएगी। इसके ...और पढ़ें

    November Vrat Tyohar 2025 in hindi

    November Vrat Tyohar 2025 in hindi

    HighLights

    1. नवंबर में शुरू हो रहा है मार्गशीर्ष का महीना।

    2. धार्मिक दृष्टि से काफी महत्व रखता है यह माह।

    3. नवंबर में मनाए जाएंगे कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नवंबर महीना अंग्रेजी कैलेंडर का 11 महीना होता है। इस बार नवंबर (November Festival List)  में मार्गशीर्ष यानी अगहन माह की भी शुरुआत हो रही है, जिसमें कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार किए जाते हैं। इस माह को विशेष रूप से भगवान विष्णु, भगवान श्रीकृष्ण और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के लिए बहुत ही खास माना गया है। चलिए पढ़ते हैं कि नवंबर के महीने में कौन-कौन से व्रत-त्योहार किए जाएंगे।

    नवंबर के व्रत-त्योहार (November Festivals 2025 List)

    • 1 नवंबर -  देवउठनी एकादशी (हरिप्रबोधिनी एकादशी) - इस तिथि पर प्रभु श्रीहरि 4 माह बाद पुनः योग निद्रा से जागते हैं।
    • 2 नवंबर - तुलसी विवाह, चातुर्मास समाप्त - देवउठनी एकादशी के एक दिन बार शालिग्राम और तुलसी जी का विवाह किया जाता है।
    • 3 नवंबर -
    1. सोम प्रदोष व्रत
    2. बैकुंठ चतुर्दशी - बैकुंठ चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु और महादेव की पूजा-अर्चना की जाती है।
    lord vishnu i (1)
    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)
    • 5 नवंबर -
    1. देव दीवाली -  दीवाली के लगभग 15 दिन बाद देव दीपावली मनाई जाती है। यह पर्व भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर नामक दैत्य का वध करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
    2. कार्तिक पूर्णिमा
    3. गुरुनानक जयंती
    guru-nanak-dev i
    • 6 नवंबर - मार्गशीर्ष (अगहन) मास शुरू
    • 7 नवंबर - रोहिणी व्रत -  यह जैन धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जो भगवान वासुपूज्य को समर्पित है।
    • 8 नवंबर - संकष्टी चतुर्थी
    • 12 नवंबर - काल भैरव जयंती - काल भैरव भगवान शिव के उग्र स्वरूप हैं और इस दिन को उनके अवतरण के रूप में मनाया जाता है।
    • 15 नवंबर - उत्पन्ना एकादशी
    • 16 नवंबर - वृश्चिक संक्रांति
    • 17 नवंबर - सोम प्रदोष व्रत
    • 20 नवंबर - मार्गशीर्ष अमावस्या
    • 25 नवंबर - विवाह पंचमी - त्रेता युग में मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी पर भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन को विवाह पंचमी के रूप में मनाया जाता है।
    • 28 नवंबर - दुर्गाष्टमी व्रत
    sita-i

    यह भी पढ़ेंDev Uthani Ekadashi 2025 Date: नवंबर महीने में कब-कब है एकादशी? नोट करें तिथि और शुभ मुहूर्त

    यह भी पढ़ें - Jagadhatri Puja 2025: कब की जाएगी जगद्धात्री पूजा, जानिए इस पर्व से जुड़ी मान्यताएं

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।