Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Loyal Girls Personality: इस मूलांक की लड़कियां प्यार के मामले में होती हैं लॉयल, पार्टनर को कभी नहीं देती धोखा

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 10 Dec 2024 02:10 PM (IST)

    ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव को मन का कारक माना जाता है। चंद्र देव (Mulank 2 Girls) की कृपा बरसने से जातक हमेशा प्रसन्न रहता है। जातक के जीवन में समय ...और पढ़ें

    Loyal Girls Personality: मूलांक 2 के जातकों का स्वभाव कैसा होता है?
    Loyal Girls Personality: मूलांक 2 के जातकों का स्वभाव कैसा होता है?

    HighLights

    1. कर्क राशि के स्वामी मन के कारक चंद्र देव हैं।
    2. वृषभ राशि में चंद्र देव हमेशा उच्च के होते हैं।
    3. वृषभ राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में अंक शास्त्र का विशेष महत्व है। जातक के जन्मदिन से ज्योतिष भविष्य की गणना करते हैं। इससे प्यार, पैसा, करियर, कारोबार और विवाह समेत भविष्य की पूरी जानकारी मिल जाती है। साथ ही चरित्र और स्वभाव का भी पता चल जाता है। अंक शास्त्र के जानकारों की मानें तो (Numerology) विशेष तिथि या तारीख पर जन्म लेने वाली लड़कियां न केवल बेहद खूबसूरत होती हैं, बल्कि अपने पार्टनर के लिए लॉयल भी होती हैं। विवाह के बाद इनका वैवाहिक जीवन बड़ा सुखमय बीतता है। आइए, इन लड़कियों के बारे में जानते हैं-

    चंद्रमा

    ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में चंद्रमा मजबूत रहने से किसी भी लड़के या लड़की को मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। अगर कोई जातक प्रेम प्रसंग में है, तो लव मैरिज की संभावना बढ़ जाती है। मनचाहा प्यार पाने के लिए ज्योतिष कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने की सलाह देते हैं। भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक (लड़के या लड़की) पर पड़ती है। चंद्र देव की कृपा से जातक की शादी अपने पसंद के पार्टनर से होती है। हालांकि, इसके लिए कुंडली के अन्य भावों का विचार भी जरूरी है।

    यह भी पढ़ें: अपने पति की किस्मत बदल देती हैं इस तारीख के दिन जन्म लेने वाली लड़कियां

    मूलांक कैसे ज्ञात करें

    मूलांक की गणना जन्म तारीख से होती है। मूलांकों की संख्या 01 से 09 है। 01 तारीख के दिन जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है। ठीक इसी प्रकार 9 तारीख तक मूलांक की गणना की जाती है। वहीं, 11 से लेकर 31 तारीख तक जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक जोड़कर निकाला जाता है। 11 तारीख के दिन जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1+1=2 यानी 2 है।

    मूलांक 2

    अंक शास्त्र के जानकारों की मानें तो मूलांक 2 की लड़कियां बेहद लॉयल ( Mulank 2 Girls Personality) होती हैं। इस मूलांक की लड़कियां स्वभाव से बेहद शांत, सुशील और सौम्य होती हैं। चंद्र के प्रभाव से नयन और नक्श खूबसूरत होते हैं। इसके अलावा, मधुरभाषी भी होती हैं। ये अपने परिवार और पार्टनर के लिए लकी साबित होती हैं। मूलांक 2 के स्वामी चंद्र देव हैं, जो मन के कारक हैं। चंद्र देव की कृपा 2 मूलांक के जातकों पर बरसती है। उनकी कृपा से मूलांक 2 के जातक अपने जीवन में सभी प्रकार के सुख प्राप्त करने में सफल होते हैं। इस प्रकार 2, 11 और 20 तारीख के दिन जन्म लेने वाली लड़कियां (mulank 2 wali ladkiyan) अपने पार्टनर के लिए बेहद ईमानदार होती हैं।

    खबरें और भी

    करें ये उपाय

    • चंद्र देव की कृपा पाने के लिए भगवान शिव की उपासना करें।
    • सोमवार के दिन कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • सोमवार के दिन चावल, चीनी, दूध और दही आदि चीजों का दान करें।
    • शिव और चंद्र मंत्र का जप रोजाना पूजा के समय करें।
    • शुक्ल पक्ष के दौरान संध्याकाल में चंद्र दर्शन करें।

    यह भी पढ़ें: क्या कुंवारी लड़कियां कर सकती हैं एकादशी व्रत? क्या हैं इस पर्व से जुड़े नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।