Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lucky Girls Personality: अपने पति की किस्मत बदल देती हैं इस तारीख के दिन जन्म लेने वाली लड़कियां

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 09 Dec 2024 01:37 PM (IST)

    मां लक्ष्मी को 6 अंक बेहद प्रिय है। इस मूलांक के जातकों पर धन की देवी की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से जातक को जीवन में कभी धन का अभाव नहीं होता ह ...और पढ़ें

    Lucky Girls Personality: मूलांक 6 के जातकों का स्वभाव कैसा होता है?
    Lucky Girls Personality: मूलांक 6 के जातकों का स्वभाव कैसा होता है?

    HighLights

    1. शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है।
    2. इस दिन मां लक्ष्मी की भक्ति भाव से पूजा की जाती है।
    3. मां लक्ष्मी की पूजा करने से मनचाही मुराद पूरी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में अंक शास्त्र का विशेष महत्व है। इस शास्त्र के माध्यम से करियर, कारोबार, प्यार, पैसा, विवाह समेत सभी प्रकार की जानकारी मिल जाती है। अंक शास्त्र के जानकारों की मानें तो कई लड़कियां किस्मत की बेहद धनी होती हैं। इनका जन्म खास तारीख के दिन होता है। इसके लिए ऐसे जातकों को जीवन भर धन का अभाव नहीं होता है। साथ ही सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। ये अपने पति के लिए भी बेहद भाग्यशाली होती हैं। विवाह के बाद इनके पति का भाग्योदय (Lucky Girls For Marriage) होता है। साथ ही इनका वैवाहिक जीवन भी बेहद सुखमय बीतता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: महाभारत ग्रंथ से लें ये सीख, जीवन में न दोहराएं इन पात्रों की गलतियां

    मूलांक 6

    अंक शास्त्र के जानकारों की मानें तो 06, 15 और 24 तारीख (Birth Date Astrology) के दिन जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 6 होता है। मूलांक 06 धन की देवी मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। इस मूलांक के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं। 06, 15 और 24 तारीख के दिन जन्म लेने वाली लड़कियां बेहद खूबसूरत और शांति प्रिय (Mulank 6 Girls Personality) होती हैं। अतः मूलांक 6 के जातकों पर धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।

    सुखों के कारक शुक्र देव वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। इसके लिए वृषभ राशि और तुला राशि के जातकों पर शुक्र देव की असीम कृपा बरसती है। तुला राशि में शनिदेव उच्च के होते हैं। शनिदेव कर्मफल दाता हैं। इसके लिए तुला राशि के जातकों को करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है।

    वहीं, वृषभ राशि में चंद्र देव उच्च के होते हैं। इसके लिए वृषभ राशि की लड़कियां शांत, सुशील एवं सौम्य होती हैं। कुल मिलाकर कहें तो 6 मूलांक के जातकों पर धन की देवी मां लक्ष्मी, सुखों के कारक शुक्र देव, कर्मफल दाता शनिदेव और मन के कारक चंद्र देव की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से 06, 15 और 24 तारीख के दिन जन्म लेने वाली लड़कियां न केवल धनवान होती हैं, बल्कि गुणवान भी होती हैं।

    खबरें और भी

    करें ये उपाय

    • मूलांक 6 के जातक शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करें। सफेद या लाल रंग के कपड़े पहनें।
    • शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करें। आप चावल, चीनी, आटा, मैदा, दूध, दही आदि चीजों का दान कर सकते हैं।
    • सुख और सौभाग्य में वृद्धि के लिए शुक्रवार के दिन लक्ष्मी वैभव व्रत जरूर रखें। इस व्रत को करने से धन और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है।

    यह भी पढ़ें: Mahabharat Yuddh: महाभारत से जुड़े हुए हैं ये स्थान, जहां आज भी मौजूद हैं साक्ष्य

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।