विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हस्तरेखा शास्त्र: क्या आपके हाथ में भी है एक बेहतरीन वक्ता और लेखक बनने की लकीर?

Updated: Sat, 29 Aug 2026 09:29 AM (IST)

हस्तशास्त्र के अनुसार, हथेली की मस्तिष्क, बुध, भाग्य और सूर्य रेखाएं व्यक्ति की संचार क्षमता, रचनात्मकता और करियर को प्रभावित करती हैं।

हथेली की लकीरें बताएगी किस्मत के बारे में  (Picture Credits- AI Image)

हथेली की लकीरें बताएगी किस्मत के बारे में (Picture Credits- AI Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हम सभी के आसपास कुछ लोग ऐसे होंगे जो अपनी बात बड़ी ही आसानी से दूसरों को समझा देते हैं, तो वहीं कुछ लोगों को अपनी बातों को बेहतर ढंग से बता नहीं पाते हैं। कुछ लोगों के अंदर मुश्किल से मुश्किल विषय को भी आसान शब्दों में लोगों तक पहुंचाने की कला होती है।

इसी तरह किसी के पास नए आइडिया होते हैं, तो कोई शानदार लेखनी में माहिर होता है, कोई अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेता है, तो कोई बड़ी से बड़ी परेशानी को चुटकियों में सुलझा लेता है।

हस्तरेखा के जानकार आमतौर पर मस्तिष्क रेखा, बुध क्षेत्र, भाग्य रेखा, सूर्य रेखा और प्रमुख रेखाओं की छोटी-छोटी शाखाओं का विश्लेषण करके संचार क्षमताओं क निर्धारण करते हैं।

लंबी और साफ मस्तिष्क रेखा

हस्त शास्त्र में मस्तिष्क रेखा को सोचने, समझने, कुछ सीखने, योजना बनाने और मानसिक क्षमताओं से जुड़ा माना जाता है। अगर हाथ की हथेली में यह रेखा लंबी, साफ और अच्छी तरह से बनी हो तो इसे सोच को व्यवस्थित कर उन्हें बेहतर तरीके से जाहिर करने का संकेत माना जाता है।

ऐसे व्यक्ति के अंदर चीजों को क्रम से समझने, किसी भी समस्या से बाहर निकलने और जटिल से जटिल विषयों को आसानी से समझाने की काबिलियत होती है। लेखन, शिक्षण और प्रशिक्षण के लिए यही गुण चाहिए।

वहीं अगर मस्तिष्क रेखा हल्की-सी नीचे की ओर झुकी हो तो हस्तरेखा शास्त्र में इसे इमेजिनेशन से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे व्यक्ति को अपना करियर क्रिएटिव फील्ड, कहानीकार, कविता और स्क्रिप्ट राइटर के क्षेत्र में बनाना चाहिए।

palmistry lines for excellent communication and writing skills career prediction

बुध पर्वत की तरफ जाती शाखाएं

हथेली में छोटी उंगली के नीचे स्थित हिस्से को बुध पर्वत के नाम से जाना जाता है। हस्त शास्त्र में इसे बोलचाल, भाषा, समझदारी, बिजनेस से जुड़े कामकाज और लोगों से संवाद करने की क्षमता से जुड़ा माना जाता है।

अगर मस्तिष्क रेखा से छोटी शाखाएं बुध पर्वत की दिशा में जाती दिखाई दे तो इसे भाषा, संचार और कौशल से जुड़ा संकेत माना जाता है। ऐसे लोगों को अपना करियर राइटर, जर्नलिस्ट, वकील, काउंसलर, सेल्स प्रोफेशनल, कंटेंट क्रिएटर और ट्रेनर जैसे क्षेत्रों में बनाना चाहिए।

सूर्य रेखा

हस्त शास्त्र के मुताबिक, हथेली में सूर्य रेखा को प्रसिद्ध, पहचान, क्रिएटिव और हुनर से जोड़कर देखा जाता है। अगर हथेली में यह रेखा साफ-साफ दिखाई दे तो माना जाता है कि व्यक्ति के काम या हुनर को दूसरों से अधिक पहचान मिलेगी।

ऐसे लोग अधिकतर लेखन कार्य, कला, आवाज, मंच या सार्वजनिक भूमिकाओं से जुड़े माने जाते हैं। ऐसे लोगों को शुरुआत में अपना हुनर दिखाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन समय के साथ इन्हें मंच मिलने के साथ नाम-काम दोनों मिलता है।

भाग्य रेखा से ऊपर जाती हुई शाखाएं

भाग्य रेखा से निकलने वाली छोटी और ऊपर की तरफ जाती शाखाओं में हाथों की रेखा काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। अगर ऐसी शाखाएं बुध, गुरु या सूर्य पर्वत की तरफ जाती हों, तो ऐसे लोगों को ज्ञान, वाद-विवाद, संवाद, शिक्षण, मार्गदर्शन या क्रिएटिविटी से जुड़े क्षेत्र में जाना चाहिए।

हालांकि हथेली में इन रेखाओं को सिर्फ जन्मजात हुनर का कारण नहीं मानना चाहिए। हस्त शास्त्र में हुनर के साथ निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास, सही मौके और परिश्रम को भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

यह भी पढ़ें- नाभि के ऊपर सोना, नीचे चांदी: आभूषण पहनने के इस नियम को अनदेखा करना पड़ सकता है भारी

यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: महिलाओं के माथे की बनावट खोलती है भाग्य और धन के राज

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।