सामुद्रिक शास्त्र: महिलाओं के माथे की बनावट खोलती है भाग्य और धन के राज
सामुद्रिक शास्त्र और स्कंद पुराण के अनुसार, महिलाओं के माथे की बनावट उनके भाग्य, स्वभाव और धन से जुड़े कई ...और पढ़ें

सामुद्रिक शास्त्र में महिलाओं के माथे से जुड़ा संकेत

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सामुद्रिक शास्त्र और स्कंद पुराण के मुताबिक, महिलाओं के माथे की बनावट उनके भाग्य, स्वभाव और जीवन से जुड़े कई तरह के संकेत देते हैं।
माना जाता है कि, महिलाओं के माथे की खास बनावट उनके भाग्य और धनी होने का संकेत प्रदान करती है। भविष्य पुराण में इस विषय में एक श्लोक भी है, अर्द्धेन्दु प्रतिमा भोगमरोश मनायतम्। तत् श्रीभोगकरं श्रेष्ठं ललाटं वर योषिताम् ॥
अर्थात्- जिन महिलाओं का माथा अष्टमी तिथि के चांद के आकार की तरह यानी अर्धचंद्राकार होता है, उन्हें शास्त्रों के हिसाब से बेहद भाग्यशाली माना जाता है। अगर माथा काफी ज्यादा चौड़ा न हो और इसे पर छोटे-छोटे बाल न हो तो ऐसी महिलाएं काफी समृद्धिशाली और धनी होती है।
स्कंद पुराण में माथे को लेकर क्या कहा गया है?
स्कंद पुराण के मुताबिक, अगर किसी महिला का माथा आगे की ओर झुका नहीं है और उसपर न छोटे-छोटे बाल हैं। माथा अर्धचंद्राकार और नसों से रहित यानी माथे पर नसें न दिखाई दें और माथे की चौड़ाई 3 उंगली जितनी हो, तो ऐसी महिला को बेहद सौभाग्यशाली और लक्ष्मी कृपा का पात्र माना जाता है।
-1787307404917.webp)
माथे पर ये चिह्न बेहद शुभ
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, किसी स्त्री के माथे पर कुछ ऐसा निशान है जो दिखने में स्वस्तिक और त्रिशूल की तरह लगता है, तो इसे अत्यंत शुभ माना जाता है।
माथे पर इस तरह का चिह्न अपार संपत्ति का संकेत माना जाता है। कहा जाता है कि, ऐसी स्त्रियों को धन-दौलत और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।
ऐसी महिलाएं जिनके माथे पर निशान त्रिशूल की तरह दिखाई देता है, उन्हें शासन करने वाली माना जाता है।
इसके अलावा जिन स्त्रियों का माथा तीन अंगुलि से ज्यादा ऊंचा न हो और ललाट साफ, समतल और सुंदर हो, माथे पर नसें या रोएं भी नहीं दिखाई दे, तो ऐसी स्त्रियों की उम्र काफी लंबी मानी जाती है। इसके अलावा इन्हें अपने जीवन में अपार धन की प्राप्ति होती है।
माथे से जुड़े अशुभ संकेत
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, यदि माथे की रेखाएं छोटी, कटी हुई, टेढ़ी-मेढ़ी हो, तो ऐसी स्त्रियों की उम्र कम होती है। यदि माथे पर नसें और काफी ज्यादा रोएं दिखाई दें तो भी इसे अशुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें- समुद्र शास्त्र: जिनके हाथों में 6 उंगलियां होती हैं कैसा होता है उनका स्वभाव?
यह भी पढ़ें- तर्जनी उंगली में तिल वाले लोग होते हैं बेहद खास, इनका साथ बदल सकता है आपकी किस्मत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
