समुद्र शास्त्र: जिनके हाथों में 6 उंगलियां होती हैं कैसा होता है उनका स्वभाव?
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के हाथों में छह उंगलियां होती हैं, वे तेज दिमाग, रचनात्मक और मेहनती होते ...और पढ़ें

6 उंगलियों वाले लोग होते हैं बेहद खास । (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। समुद्र शास्त्र व्यक्ति की शारीरिक संरचना को लेकर कई तरह की भविष्यवाणियां करता है, उनमें से एक व्यक्ति के हाथों की उंगलियों को लेकर भी है। दरअसल, कुछ लोगों के हाथ में सामान्य से एक अधिक यानी छह उंगलियां होती हैं। सामुद्रिक शास्त्र में ऐसे लोगों के स्वभाव और व्यक्तित्व को लेकर कई तरह की धारणाएं प्रचलित हैं। चलिए कुछ धारणाओं के बारे में हम आपको बताते हैं।
तेज दिमाग और बुद्धिमान
सामुद्रिक शास्त्र की के अनुसार जिन लोगों के हाथ में छह उंगलियां होती हैं, उनका दिमाग बहुत तेज होता है। ऐसे लोग किसी भी विषय को जल्दी समझने और नई चीजें सीखने की क्षमता रखते हैं।
ऐसा भी कहा जाता है कि जिनके हाथों में 6 उंगलियां होती हैं, उनके अंदर रचनात्मक सोच कूट-कूटकर भरी होती है। ऐसे लोग किसी काम को सामान्य तरीके से करने के बजाय उसमें कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। अपने काम को बेहतर तरीके से पूरा करना और छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना उनकी खासियत मानी जाती है।
मेहनती और सफलता पाने वाले
छह उंगलियों वाले लोग बहुत ज्यादा मेहनती और लगनशील होते हैं। इन्हें अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए जितनी चाहे उतनी मेहनत करनी पड़े, ये लोग पीछे नहीं हटते हैं। यदि इन्हें कभी असफलता भी मिले, तो यह हताश नहीं होते हैं बल्कि लगातार प्रयास करते हैं और आसानी से हार नहीं मानते।
इन्हें मेहनत के साथ भाग्य का भी अच्छा साथ मिल सकता है। यही वजह है कि ऐसे लोग अपने करियर या कामकाज में अच्छी सफलता हासिल कर पाते हैं।
साफ और स्पष्ट बोलने वाले
इन लोगों को अपनी बातों को सीधे और स्पष्ट तरीके से रखना पसंद होता है। उन्हें बात को घुमाकर कहना नहीं आता है। ये अपनी बातों को साफ शब्दों में बोलना पसंद करते हैं, फिर चाहे सामने वाला बुरा ही क्यों न मान जाए।
स्वतंत्र विचारों वाले
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार छह उंगलियों वाले लोग स्वतंत्र सोच रखने वाले होते हैं। वे अपने फैसले खुद लेना पसंद करते हैं और हर काम में दूसरों पर निर्भर नहीं रहते हैं। बेस्ट बात तो यह है कि समय के साथ खुद में बदलाव करने से ये कभी पीछे नहीं हटते हैं। जीवन में इन्हें जो भी सफलता मिलती है, वह सभी कुछ इसी स्वभाव के कारण मिलती है।
हो सकता है जिद्दी स्वभाव
अपनी बात पर कायम रहना उनकी अच्छी आदत हो सकती है, लेकिन यही गुण कई बार जिद का रूप भी ले लेता है। ऐसा कहा जा सकता है कि ये लोग जब किसी निर्णय पर पहुंच जाते हैं, तो उन्हें समझाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
अतः सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार छह उंगलियों वाले लोगों को बुद्धिमान, रचनात्मक, मेहनती, स्पष्टवादी और स्वतंत्र विचारों वाला कहा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- तर्जनी उंगली में तिल वाले लोग होते हैं बेहद खास, इनका साथ बदल सकता है आपकी किस्मत
यह भी पढ़ें- जिन लोगों के सिर पर होते हैं दो चक्र, उनके स्वभाव के बारे में क्या कहता है समुद्र शास्त्र
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है
