विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तर्जनी उंगली में तिल वाले लोग होते हैं बेहद खास, इनका साथ बदल सकता है आपकी किस्मत

Updated: Tue, 07 Jul 2026 02:20 PM (IST)

तर्जनी उंगली पर तिल होना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे लोग न सिर्फ भाग्यशाली होते हैं, बल्कि दूसरों की किस्मत बदलने की क्षमता भी रखते हैं। जानिए तर्जनी पर तिल वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है।

तर्जनी उंगली पर छोटा सा तिल खोल सकता है बड़ी सफलता के द्वार। (Picture Credit- AI Generated)

तर्जनी उंगली पर छोटा सा तिल खोल सकता है बड़ी सफलता के द्वार। (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हस्‍तरेखा शास्‍त्र और समुद्र शास्‍त्र में हाथों की तर्जनी उंगली को बृहस्‍पति ग्रह की उंगली बताया गया है। बृहस्‍पति सभी ग्रहों और देवताओं के गुरू हैं, इसलिए इस ग्रह को ज्ञान और समृद्धि देने वाला माना जाता है। हस्‍तरेखा शास्‍त्र में बताया गया है कि जिसकी तर्जनी उंगली में तिल होता है, उस व्‍यक्ति के अंदर बृहस्‍पति के कुछ गुण होते हैं। हां, यह इस पर निर्भर करता है कि तिल दाएं हाथ की उंगली पर है या फिर बाएं हाथ की उंगली पर। इतना ही नहीं, उंगली पर तिल किस पोर पर है, यह भी तय करता है कि जातक के अंदर बृहस्‍पति का कौन सा गुण होगा।

वैसे दाएं हाथ की तर्जनी उंगली पर तिल हो तो ज्‍यादा अच्‍छा होता है। तो चलिए जानते हैं ऐसा हो तो व्‍यक्ति के व्‍यक्तित्‍व पर कैसे प्रभाव डाल सकता है।

तर्जनी उंगली के टिप पर तिल होना

यदि किसी व्‍यक्ति की तर्जनी उंगली के टिप पर तिल है, तो ऐसे व्‍यक्ति के अंदर नेतृत्‍व क्षमता बहुत अच्‍छी होती है। ऐसे लोगों की संगत में रहना हर किसी के लिए फायदेमंद हो सकता है, क्‍योंकि ये लोग खुद तो आगे बढ़ते हैं अपने साथ दूसरों को भी आगे बढ़ाते हैं। इन लोगों के विचार भी बहुत क्लियर होते हैं। इन लोगों के साथ रहना और काम करना दोनों ही बहुत फायदेमंद होता है, क्‍योंकि हर दिन कुछ नया सीखने को मिलता है।

तर्जनी उंगली के मध्‍य भाग पर तिल होना

र्जनी उंगली के मध्य भाग पर किसी व्यक्ति के तिल है, तो यह संकेत देता है कि कभी-कभी व्यक्ति का स्वभाव आक्रामक हो सकता है। ये लोग बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी होते हैं और अपनी पहचान बनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। लक्ष्य प्राप्ति के लिए ये मेहनत करने से पीछे नहीं हटते हैं। ऐसे में जो लोग इनके साथ काम करते हैं या रहते हैं, वे भी इनके इस स्वभाव में ढलने लगते हैं। हां, कभी-कभी इनके आक्रामक व्यवहार से उन्हें दिक्कत महसूस हो सकती है।

mole on index finger meaning

तर्जनी उंगली की तीसरी पोर पर तिल होना

किसी व्‍यक्ति की हथेली की तर्जनी उंगली के आधार यानी तीसरी पोर पर तिल है, तो यह बताता है कि व्‍यक्ति का केवल अपने लक्ष्‍यों पर फोकस रहता है। यह गुण उन्‍हें जीवन के हर पड़ाव पर सफलता दिलाता है। यदि ऐसे कोई व्‍यक्ति को आप जानते हैं, तो उसका साथ कभी न छोड़ें, बल्कि उसकी इस आदत से सबक लें। इससे आपके अंदर भी उस व्‍यक्ति की तरह काम पर फोकस रखना आ जाएगा।

अतः तर्जनी उंगली पर तिल होना एक बहुत ही अच्छा संकेत कहा जा सकता है। ऐसे लोगों की संगत किसी को भी सही मार्ग पर चलना सिखा सकती है।

यह भी पढ़ें- Samudrik Shastra: शरीर के इन हिस्सों पर है तिल, तो खुद को मान लें भाग्यशाली

यह भी पढ़ें- समुद्र शास्‍त्र: आंखों की बनावट से जानें कौन होता है तेज, चतुर और किस पर करें सोच-समझकर भरोसा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।