विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समुद्र शास्‍त्र: आंखों की बनावट से जानें कौन होता है तेज, चतुर और किस पर करें सोच-समझकर भरोसा

Updated: Thu, 02 Jul 2026 06:40 PM (IST)

समुद्र शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की आंखों की बनावट उसके व्यक्तित्व और स्वभाव के कई राज खोलती है। यह शास्त्र बताता है कि बड़ी, छोटी, तीखी या गोल आंखों वाले लोगों से कैसे बात करनी चाहिए और उनके गुण क्या होते हैं।

आंखों की बनावट से जानें व्यक्तित्व (Picture Credit- magnific)

आंखों की बनावट से जानें व्यक्तित्व (Picture Credit- magnific)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कई प्राचीन शास्‍त्रों का वर्णन मिलता है। इनमें से एक समुद्र शास्‍त्र है, जो व्‍यक्ति की शारीरिक संरचना के आधार पर उसके व्‍यक्तित्‍व का भेद खोलता है। इस शास्‍त्र के 'लक्षण अध्‍याय' के अनुच्‍छेद 'नेत्र लक्षण प्रकरण' में व्‍यक्ति की आंखों की बनावट के बारे में बात की गई है। इस शास्‍त्र में बताया गया है कि किसी व्‍यक्ति की आंखें केवल उसकी भावनाओं को नहीं बल्कि उसके व्‍यक्तित्‍व का राज भी खोल देती हैं।

तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि समुद्र शास्‍त्र के आधार पर आंखों को देखकर आपको कैसे पता चलेगा किस व्‍यक्ति से क्‍या बात करनी चाहिए।

बड़ी और आकर्षक आंखें

समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की आंखें बड़ी, साफ और आकर्षक होती हैं, वे बहुत ज्‍यादा खुले विचार वाले होते हैं। स्‍वभाव से भावुक होने के कारण इन लोगों से कभी भी बहुत गंभीर और दिल को झटका देने वाली बात नहीं कहनी चाहिए।

छोटी आंखों वाले लोग

छोटी आंखों वाले लोग स्वभाव से गंभीर होते हैं। इनसे कोई भी बात करने से पहले थोड़ा सोच लेना चाहिए कि जो बात आप उनसे कहने जा रहे हैं, उसमें कितना वजन है। बहुत ज्यादा हंसी-मजाक करना इन्हें पसंद नहीं होता है। ये लोग बहुत चतुर भी होते हैं। आपकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश करना इनके बाएं हाथ का खेल होता है।

eye shape tells nature samudrik shastra(Picture Credit- magnific)

तीखी और पैनी नजर

समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की नजरें तेज और पैनी होती हैं, वे बुद्धिमान, आत्मविश्वासी और नेतृत्व क्षमता में कुशल होते हैं। ये लोग ज्यादा बात नहीं करते हैं, मगर कम शब्दों में अपनी बातों को बोलना इन्हें बखूबी आता है। ये लोग स्वभाव में चालाक होते हैं। अपना फायदा कराने के लिए ये आपकी बातों में नमक-मिर्च लगाकर किसी के भी आगे पेश कर सकते हैं।

गोल आंखों का स्वभाव

गोल आकार की आंखों वाले लोग आर्टिस्ट होते हैं। कल्पनाओं में जीना इन्हें पसंद होता है। ये लोग बहुत मासूम होते हैं और अपने विचारों से किसी को भी प्रभावित कर सकते हैं।

गहरी नजर वाले लोग

समुद्र शास्त्र में गहरी नजर वालों को रहस्यमयी बताया गया है। इनसे आप जो भी बात करें, बहुत सोच-समझकर करें। यह आपसे अंदर की बात निकलवा लेते हैं और अपनी बातों को अपने तक रखते हैं।

अतः किसी से बात करना या न करना किसी भी व्यक्ति का अपना निजी निर्णय है, मगर ऊपर बताई गई बातों का यदि ध्यान रखा जाए, तो किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व को समझना आपके लिए आसान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Eye Twitching: आंख का फड़कना महज इत्तेफाक है या भविष्य का संकेत? जानें क्या कहता है समुद्र शास्त्र

यह भी पढ़ें- क्या आपकी हथेली में भी है 'H' का निशान? समुद्र शास्त्र के अनुसार जानें इसका मतलब

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।