Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Palmistry Secrets: हथेली के गुरु पर्वत पर गोले का निशान वालों का भाग्य देता है साथ

    Updated: Thu, 05 Jun 2025 01:20 PM (IST)

    palmistry future prediction हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि हथेली में गुरु पर्वत पर गोलाकार निशान है तो यह व्यक्ति के शक्तिशाली होने का संकेत है। ऐसा व ...और पढ़ें

    Palmistry Secrets: हस्तरेशा शास्त्र में भी बृहस्पति के आधार पर भविष्य की कई बातें बताई जा सकती हैं।
    Palmistry Secrets: हस्तरेशा शास्त्र में भी बृहस्पति के आधार पर भविष्य की कई बातें बताई जा सकती हैं।

    HighLights

    1. गुरु पर्वत उभरा हुआ होने पर ईश्वर की कृपा भी प्राप्त होती है।
    2. ऐसे लोगों को भाग्य का साथ और सफलता भी जरूर मिलती है।
    3. ऐसे व्यक्ति को पिता और पिता-समान लोगों का सम्मान करना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हाथों की लकीरें और उन पर बने निशान आपके भविष्य को लेकर कई रहस्य खोल सकते हैं। इसी कड़ी में हम आज आपको बता रहे हैं कि यदि आपकी हथेली में गोलाकार निशान गुरु पर्वत (Jupiter mount palmistry) पर बना है, तो आपकी किस्मत क्या दे सकती है।

    गुरु को ज्योतिष में ज्ञान, पद-प्रतिष्ठा और संतान का कारक ग्रह माना जाता है। वैवाहिक सुख के लिए भी गुरु को देखा जाता है। गुरु को ग्रहों में सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। हस्तरेशा शास्त्र में भी बृहस्पति के आधार पर भविष्य की कई बातें बताई जा सकती हैं। 

    हाथ की हथेली में गुरु पर्वत पर गोलाकार निशान हो, तो यह बताता है कि आप अपने जीवन में बहुत शक्तिशाली और ताकतवर हो सकते हैं। आपकी यह शक्ति मसल्स पावर की वजह से नहीं, बल्कि आपकी बुद्धि और पद-प्रतिष्ठा की वजह से होगी। 

    जीवन में जो चाहें हासिल कर लेंगे

    आपकी कही बात को काटने की शक्ति और सामर्थ्य बहुत कम ही लोग दिखा पाएंगे। गुरु पर्वत पर गोल निशान यह भी दिखाता है कि आपको अपने जीवन में किसी भी चीज को हासिल करने के लिए प्रयास करने होंगे। आज जितना बड़ा लक्ष्य बनाएंगे, उतने ही ज्यादा प्रयास आपको करने होंगे। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 21 जून को होगा साल का सबसे बड़ा दिन, परछाई भी छोड़ देगी साथ… क्या आप जानते हैं इसका साइंस

    मगर, यह निश्चित है कि आप उस लक्ष्य को हासिल जरूर कर लेंगे। आपकी यही खूबी आने वाले समय में समाज में आपको विशेष स्‍थान दिलाने में मदद करेगी। इसके साथ ही यदि गुरु पर्वत में उभार भी है, तो समझ लीजिए कि आपके प्रयासों में ईश्वर की कृपा भी शामिल हो गई है।

    यह भी पढ़ें- Palmistry Secrets: हथेली के बुध पर्वत पर गोले का निशान, बातों से जीत लेते हैं दूसरों का दिल

    बड़े-बुजुर्गों का अनादर कभी न करें

    जिस व्यक्ति का गुरु पर्वत जितना स्पष्ट और उभरा हुआ होता है, उसे भाग्य से उतना ज्यादा साथ मिलता है। गुरुओं का आशीर्वाद तो मिलता ही है, जीवन में भी ऐसे बड़े लोग मिलते हैं, जो आपको रास्ता दिखाते रहते हैं। ऐसे लोगों को अपने पिता और पिता-समान लोगों का निरादर नहीं करना चाहिए।  

    यह भी पढ़ें- रात को परफ्यूम लगाने से क्यों किया जाता है मना, पढ़िए इसका धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।