Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रात को परफ्यूम लगाने से क्यों किया जाता है मना, पढ़िए इसका धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

    Updated: Thu, 05 Jun 2025 10:00 AM (IST)

    रात में परफ्यूम लगाने से बड़े बुजुर्ग मना करते हैं क्योंकि सुगंध के माध्यम से सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा दोनों को आकर्षित किया जा सकता है। धार्मिक म ...और पढ़ें

    रात के समय में निगेटिव एनर्जी का प्रभाव बढ़ जाता है।
    रात के समय में निगेटिव एनर्जी का प्रभाव बढ़ जाता है।

    HighLights

    1. वैज्ञानिक दृष्टि से परफ्यूम में मौजूद रसायन एलर्जी कर सकते हैं।
    2. परफ्यूम की तेज महक नींद आने में बाधा उत्पन्न कर सकती है।
    3. सुगंध के जरिये से किसी को भी आकर्षित किया जा सकता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रात के समय परफ्यूम या इत्र लगाने के लिए अक्सर घर में बड़े बुजुर्ग मना करते हैं। शादी-पार्टी में जाना तो अलग बात है, लेकिन सामान्य तौर पर रात के समय इनका इस्तेमाल करने से मना करने की नसीहत हर घर में दी जाती रही है। 

    सवाल यह है कि क्या रात में परफ्यूम लगाने और बाहर जाने से सच में कोई समस्या होती है। इसका धार्मिक कारण क्या है और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह कितना सही या गलत है। 

    एनर्जी अट्रैक्ट करता है इत्र

    पहले जानते हैं कि इत्र या परफ्यूम क्या काम करता है। दरअसल, सुगंध के जरिये से किसी को भी आकर्षित किया जा सकता है। आप भी जहां महक महसूस करते हैं, वहां फील गुड वाली फीलिंग से भर जाते हैं। ऐसा ही अन्य प्रकार की शक्तियों के साथ भी होता है। खुशबू के जरिए किसी भी प्रकार की शक्ति को आकर्षित किया जा सकता है। 

    यही वजह है कि पूजा पाठ या मंदिर में सुंगधित चीजें चढ़ाई जाती हैं, ताकि उनकी सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित किया जा सके। इसी वजह से मंदिर में फूल चढ़ाए जाते हैं और धूपबत्ती जलाई जाती है। इतना ही नहीं हर तरह के भगवान के लिए अलग-अलग फूलों के इत्र लगाए जाते हैं।

    रात में निगेटिव एनर्जी होती है ज्यादा 

    दिन के समय में पॉजिटिव एनर्जी ज्यादा होती है। मगर, रात के समय में निगेटिव एनर्जी का प्रभाव बढ़ जाता है। ऐसे में इत्र या परफ्यूम उस निगेटिव एनर्जी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर सकती है। ऐसा होने पर आप शारीरिक या मानसिक परेशानियों से घिर सकते हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर पर लग गई है बुरी नजर तो दिखते हैं ये संकेत, जानिए इससे बचने के लिए करें क्या उपाय

    वहीं, आपके काम में भी परेशानियां आ सकती है। लिहाजा, रात में परफ्यूम नहीं लगाने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर सुनसान जगहों पर इसे लगाकर नहीं जाना चाहिए। इसके अलावा तेज खुशबू वाली चीजें आध्यात्मिक साधना में बाधा पैदा करती हैं। 

    वैज्ञानिक कारण यह है 

    तेज सुगंध वाली चीजों को लगाने के बाद नींद में बाधा आती है। परफ्यूम में कुछ रसायन होते हैं, जो कुछ लोगों में एलर्जी पैदा कर सकते हैं। इसकी वजह से छींकना, नाक बंद होना और आंखों से पानी आना जैसी परेशानियां हो सकती हैं। 

    यह भी पढ़ें- Palmistry Secrets: हथेली के बुध पर्वत पर गोले का निशान, बातों से जीत लेते हैं दूसरों का दिल 

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।