Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गुरु पर्वत पर त्रिभुज का निशान, न्यायप्रिय और अच्छे मैनेजर बनने का देता है संकेत

    Updated: Tue, 29 Jul 2025 08:16 PM (IST)

    हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में गुरु पर्वत पर त्रिभुज का निशान शुभ माना जाता है। यह निशान व्यक्ति को सफलता बुद्धि और उच्च पद की प्राप्ति का संकेत ...और पढ़ें

    गुरु पर्वत पर त्रिभुज का निशान सरकारी नौकरी मिलने की संभावना को भी दर्शाता है।
    गुरु पर्वत पर त्रिभुज का निशान सरकारी नौकरी मिलने की संभावना को भी दर्शाता है।

    HighLights

    1. ये लोग बेहतरीन मैनेजर भी बनते हैं।
    2. शिक्षण कार्य में भी कुशल होते हैं।
    3. ऐसे लोग समाज में पाते हैं प्रतिष्ठा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हथेली में गुरु पर्वत का अच्छा होने व्यक्ति की पद और प्रतिष्ठा के लिए बहुत जरूरी होता है। जिस व्यक्ति का गुरु पर्वत अच्छा होता है और जिसमें शुभ निशान होते हैं, उस व्यक्ति को जीवन में बहुत मान-सम्मान मिलता है।

    गुरु पर्वत पर त्रिभुज का निशान (Triangle meaning on Jupiter mount) बताता है कि व्यक्ति किसी बड़े पद पर आसीन होगा। ऐसे लोगों की बातों में बहुत वजन होता है। वो लोग कम शब्दों में गहरी बात कह देते हैं।

    प्रशासनिक सेवाओं में ऐसे लोग जब पहुंचते हैं, तो पूरी नैतिकता का पालन करते हैं और करवाते हैं। गुरु पर्वत पर त्रिभुज (fortune signs in Palmistry) बताता है कि व्यक्ति जीवन में सफलता के साथ नाम भी कमाएगा। 

    न्यायप्रिय होते हैं ऐसे लोग 

    गुरु पर्वत पर त्रिभुज का निशान हस्तरेखा विज्ञान में एक शुभ संकेत माना जाता है। यह निशान व्यक्ति को सफलता, बुद्धि, और उच्च पद प्राप्ति का संकेत देता है। यह व्यक्ति को महत्वाकांक्षी, न्यायप्रिय और सामाजिक बनाता है। ऐसे लोग उच्च पद और प्रशासनिक कार्यों में आगे बढ़ते हैं। 

    समाज को नई दिशा देने और लोगों के हित में काम करने वाले होते हैं। ऐसे लोग भीड़ का नेतृत्व किसी गुरु या शिक्षक की तरह से करते हैं। इस वजह से समाज में जहां भी जाते हैं सम्मान ही पाते हैं। इसका एक और कारण इनका न्यायप्रिय और धार्मिक होना भी होता है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बुध पर्वत पर त्रिभुज का निशान खोलेगा आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग के राज

    बेहतरीन मैनेजर बनते हैं ऐसे लोग 

    गुरु पर्वत पर त्रिभुज का निशान यह संकेत भी देता है कि व्यक्ति बेहतरीन प्रबंधक यानी मैनेजर बन सकता है। ऐसे लोग किसी भी तरह के काम को करते हों, उसमें मैनेजमेंट की साफ झलक दिखती है। इनको सिस्टम को बनाना और उसे चलाना बखूबी आता है। 

    यदि ऐसे लोग शिक्षण कार्य से जुड़े हों, तो अच्छे शिष्य तैयार करते हैं। यदि शैक्षणिक कार्य से न भी जुड़े हों, तो भी लोगों को सही मार्गदर्शन करके उनके जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं। गुरु पर्वत पर त्रिभुज का निशान सरकारी नौकरी मिलने की संभावना को भी दिखाता है। 

    यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में सुख-शांति और पॉजिटिव एनर्जी के लिए लगाएं ये धार्मिक चिह्न

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।