यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhanu Saptami 2024: भानु सप्तमी के दिन राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बिजनेस में मिलेगी सफलता
शास्त्रों के अनुसार भानु सप्तमी की तिथि पर सूर्य देव प्रकट हुए था। इसी वजह से भानु सप्तमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन विधिपूर्वक सूर्य देव की उपासना ...और पढ़ें

HighLights
- भानु सप्तमी पर सूर्य देव की पूजा का विधान है।
- भानु सप्तमी पर दान का विशेष महत्व है।
- इस दिन राशि अनुसार दान करना चाहिए।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पंचांग के अनुसार, पौष माह में 22 दिसंबर को भानु सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव की पूजा होती है। साथ सूर्य देव को अर्घ्य देना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इन कामों को करने से जातक को मनचाहा करियर प्राप्त होता है और धन लाभ के योग बनते हैं। यदि आप भानु सप्तमी के दिन सूर्य देव (Bhanu Saptami Upay) की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो पूजा करने के बाद राशि अनुसार दान करें। इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा और धन एवं अन्न से सदैव भंडार भरे रहते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस राशि के जातक को क्या दान (Bhanu Saptami 2024 Daan) करना चाहिए?
भानु सप्तमी 2024 डेट और टाइम
पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि की शुरुआत 21 दिसंबर को दोपहर में 12 बजकर 21 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 22 दिसंबर को दोपहर में 02 बजकर 31 मिनट पर होगा। ऐसे में भानु सप्तमी का पर्व 22 दिसंबर (Bhanu Saptami 2024 Date) को मनाई जाएगी।
(2).jpg)
राशि अनुसार दान
- मेष राशि के जातक भानु सप्तमी पर लाल रंग के वस्त्र का दान करें। इससे पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं।
- वृषभ राशि के जातक भानु सप्तमी पर दूध और दही का दान करें। इन चीजों का दान करने से जातक को सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है।
- मिथुन राशि के जातक भानु सप्तमी पर धन का दान करें। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।
- कर्क राशि के जातक भानु सप्तमी के दिन सफेद वस्त्र का दान करें। इससे कारोबार में वृद्धि होगी।
- सिंह राशि के जात भानु सप्तमी के दिन लाल रंग के कपड़े जरूरतमंदों को दें। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।
- कन्या राशि के जातक भानु सप्तमी पर फल का दान करें। इससे जातक के रुके हुए काम जल्द पूरे होते हैं।
यह भी पढ़ें: Bhanu Saptami 2024: भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए करें उनके नामों का जाप, पूरे साल बरसेगी कृपा
- तुला राशि के जातक भानु सप्तमी तिथि पर दूध, चावल और चीनी का दान करें। इन चीजों का दान करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है।
- वृश्चिक राशि के जातक भानु सप्तमी के दिन मसूर दाल, मूंगफली, शहद का दान करें। इससे सदैव जातक पर सूर्य देव जातक की सभी मुरादें पूरी करते हैं।
- धनु राशि के जातक भानु सप्तमी तिथि के दिन पीले रंग के वस्त्र का दान करें। इससे मनचाही नौकरी मिलती है।
- मकर राशि के जातक भानु सप्तमी पर काले कंबल का दान करें। इससे धन की कमी नहीं होती है।
- कुंभ राशि के जातक भानु सप्तमी पर काले तिल, काले जूते, चमड़े का चप्पल आदि चीजों का दान करें। इन चीजों का दान करने से जातक पर शनि देव की भी कृपा बरसती है।
- मीन राशि के जातक भानु सप्तमी पर सूर्य देव का आशीर्वाद पाने के लिए सरसों, पीले रंग के फल और पीले रंग के वस्त्र का दान करें।
यह भी पढ़ें: Bhanu Saptami 2024: कब है साल की आखिरी भानु सप्तमी? ये है पूजा का शुभ मुहूर्त
खबरें और भी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।