Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paush Pradosh Vrat 2024: इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, मिलेगा पुण्य फल

    Updated: Mon, 23 Dec 2024 07:05 PM (IST)

    हिंदू धर्म में शनि प्रदोष व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भक्त भगवान शंकर और शनि देव की पूजा करते हैं। कहते हैं कि इसका पालन करने से म ...और पढ़ें

    Paush Pradosh Vrat 2024: राशि अनुसार करें भोलेनाथ का अभिषेक।
    Paush Pradosh Vrat 2024: राशि अनुसार करें भोलेनाथ का अभिषेक।

    HighLights

    1. प्रदोष व्रत का सनातन धर्म में बड़ा महत्व है।
    2. प्रदोष व्रत भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है।
    3. प्रदोष व्रत से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शास्त्रों में शनि प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। यह दिन भगवान शंकर और माता पार्वती को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिव भक्त इस दिन व्रत रखते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। इस उपवास को करने से भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है और सभी पापों का नाश होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस माह प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2024) 28 दिसंबर को पौष माह का पहला प्रदोष व्रत रखा जाएगा।

    वहीं, इस मौके पर भोलेनाथ का अभिषेक करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है, तो चलिए यहां जानते हैं कि शिव जी का राशि अनुसार किन चीजों से अभिषेक करना चाहिए?

    राशि अनुसार करें भोलेनाथ का अभिषेक (Abhishek Of Bholenath according To Zodiac Sign )

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को प्रदोष व्रत पर शहद से शंकर भगवान का अभिषेक करना चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को भोलेनाथ का दूध से अभिषेक करना चाहिए।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को गन्ने के रस से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातक को दही में शक्कर मिलाकर महादेव का अभिषेक करना चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि के जातक को जल में गुड़ मिलाकर महादेव का अभिषेक करना चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को गंगाजल में बेलपत्र मिलाकर शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को गाय के घी शंकर भगवान का अभिषेक करना चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक को पंचामृत और शहद से भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के जातक को गंगाजल में भांग के पत्ते मिलाकर शंकर भगवान अभिषेक करना चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को शिव जी का नारियल के पानी से अभिषेक करना चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक को पवित्र जल में काले मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि के जातक को गोपी चंदन मिश्रित जल से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Shukra Gochar 2025 Dates: जनवरी से दिसंबर तक, शुक्र देव कब-कब करेंगे गोचर? अभी नोट करें डेट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।