Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Paush Purnima 2026 : पौष पूर्णिमा के दिन जरूर करें इन वस्तुओं का दान, घर में होगा स्थिर लक्ष्मी का वास

    Updated: Sun, 21 Dec 2025 05:32 PM (IST)

    हिंदू धर्म में पौष पूर्णिमा का विशेष महत्व है, जिसमें सूर्य और चंद्रमा दोनों की पूजा होती है। 2026 में यह 3 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन स्नान और दान क ...और पढ़ें

    Paush Purnima 2026 : पौष पूर्णिमा के दिन करें ये दान।

    Paush Purnima 2026 : पौष पूर्णिमा के दिन करें ये दान।

    HighLights

    1. हिंदू धर्म में पौष पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है

    2. यह तिथि स्नान-दान के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है

    3.  2026 में पौष पूर्णिमा 3 जनवरी को मनाई जाएगी

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पौष पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। पौष महीने को सूर्य देव का महीना माना जाता है और पूर्णिमा चंद्रमा की तिथि है। इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों की पूजा होती है। 2026 में पौष पूर्णिमा 3 जनवरी को मनाई जाएगी। ऐसी मान्यता है कि पौष पूर्णिमा के दिन स्नान और दान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और साधक को जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिलती है। वहीं, अगर इस दिन (Paush Purnima 2026) कुछ खास वस्तुओं का दान किया जाए, तो घर में स्थिर लक्ष्मी का वास होता है और आर्थिक तंगी हमेशा के लिए दूर हो जाती है। आइए उनके बारे में जानते हैं।

    पौष पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान (Paush Purnima 2026 Daan List)

    paush-amavashya-1764327373852

    गुड़ और तिल

    पौष का महीना भारी ठंड का समय होता है। इस दिन गुड़ और तिल का दान करना न केवल धार्मिक रूप से शुभ है, बल्कि इससे सूर्य देव भी खुश होते हैं। साथ ही इससे मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

    सफेद वस्तुओं का दान

    पूर्णिमा चंद्रमा की तिथि है और सफेद वस्तुएं चंद्रमा का कारक हैं। ऐसे में इस दिन चावल, चीनी, दूध और चांदी का दान करें। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही शुभ फल प्राप्त होता है।

    गर्म कपड़े

    इस दिन जरूरतमंदों को गर्म कपड़े या कंबल दान करना बहुत फलदायी माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस तिथि में किसी को ठंड से बचाना साक्षात नारायण की सेवा के समान है। इससे शनि और राहु के दोष भी शांत होते हैं।

    खबरें और भी

    घी का दान

    अगर हो पाए तो इस तिथि पर गाय के शुद्ध घी का दान करें। घी का दान करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और शरीर का तेज बढ़ता है।

    दान करने की सही विधि (Paush Purnima 2026 Daan Rituals)

    • दान हमेशा पवित्र नदी या घर पर पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान के बाद ही करना चाहिए।
    • दान करने से पहले हाथ में थोड़ा जल लेकर अपनी मनोकामना का ध्यान करते हुए संकल्प लें।
    • दान हमेशा किसी ब्राह्मण या असहाय व्यक्ति को ही दें, जिसे उस वस्तु की असल में जरूरत हो।
    • दान करते समय मन में अहंकार न रखें।
    • गुप्त दान का फल कई गुना अधिक होता है।

    करें यह उपाय (Paush Purnima 2026 Upay)

    पौष पूर्णिमा की रात को लक्ष्मी जी के सामने 11 कौड़ियां रखें और उन पर हल्दी का तिलक लगाएं। अगले दिन इन्हें लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से घर में स्थिर लक्ष्मी का वास होगा। साथ ही धन की मुश्किलें दूर होती हैं।

    यह भी पढ़ें: Purnima Date List 2026: नए साल में कब-कब मनाई जाएगी पूर्णिमा, अभी नोट करें जनवरी से लेकर दिसंबर की तिथि

    यह भी पढ़ें- Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी पर भूल से भी न करें ये गलती, दुर्भाग्य से भर जाएगा जीवन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।