Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Paush Purnima 2026: नए साल की पहली पूर्णिमा की रात करें ये दुर्लभ उपाय, पूरे साल बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

    Updated: Sat, 27 Dec 2025 12:57 PM (IST)

    03 जनवरी 2026 को पौष पूर्णिमा (Paush Purnima 2026) मनाई जाएगी। इस शक्तिशाली रात में कुछ विशेष उपाय करने से कई मुश्किलों से छुटकारा पाया जा सकता है। आइ ...और पढ़ें

    Paush Purnima 2026: पूर्णिमा पर करें ये उपाय।

    Paush Purnima 2026: पूर्णिमा पर करें ये उपाय।

    HighLights

    1. 03 जनवरी 2026 को साल की पहली पूर्णिमा मनाई जाती है

    2. इस तिथि पर चंद्रमा अपनी पूर्ण ऊर्जा में होता है

    3. इस दिन स्नान-दान का बड़ा महत्व है

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 03 जनवरी 2026 को साल की पहली पूर्णिमा यानी पौष पूर्णिमा मनाई जा रही है। शास्त्रों में पूर्णिमा की रात को बहुत शक्तिशाली समय माना गया है क्योंकि इस समय चंद्रमा अपनी पूर्ण ऊर्जा में होता है। पौष पूर्णिमा की रात को 'सिद्धियों की रात' भी कहा जाता है। ऐसे में नए साल की इस पहली पूर्णिमा (Paush Purnima 2026) की रात कुछ विशेष उपाय किए जाएं, तो इससे कई सारी मुश्किलों से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए उन अचूक उपाय को जानते हैं -

    पौष पूर्णिमा की रात करें ये दुर्लभ उपाय (Paush Purnima 2026 Night Rituals)

    22_07_2021-bhagwan_vishnu_aur_laxmi_puja_21853857 (9)

    खीर का उपाय

    पौष पूर्णिमा की रात को खीर बनाएं और उसे चांदी के बर्तन या कांच के कटोरे में भरकर ऐसी जगह रखें, जहां उस पर चंद्रमा की सीधी रोशनी पड़े। मध्य रात्रि के बाद इस खीर को प्रसाद के रूप में पूरे परिवार को खिलाएं। माना जाता है कि इससे घर के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और आर्थिक तंगी दूर होती है।

    11 कौड़ियों का उपाय

    पूर्णिमा की रात को 11 पीली कौड़ियों पर हल्दी का तिलक लगाकर उन्हें मां लक्ष्मी के चरणों में रखें। फिर इस 'ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद' मंत्र का 108 बार जाप करें। इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या धन स्थान पर रख दें। इस उपाय को करने से पूरे साल धन की कमी नहीं रहती है।

    जल का अर्घ्य

    जिन लोगों का मन अशांत रहता है या व्यापार में हानि हो रही है, उन्हें एक चांदी के लोटे में कच्चा दूध, जल, चीनी और थोड़े से सफेद फूल डालकर रात के समय में चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए। इससे सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। मान्यता है कि पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर करती हैं।

    खबरें और भी

    न करें ये काम

    • पूर्णिमा की रात घर में किसी भी प्रकार का विवाद न करें, वरना इससे लक्ष्मी जी रुष्ट हो सकती हैं।
    • इस दिन पूरी तरह सात्विक भोजन करें।
    • अगले दिन सुबह किसी जरूरतमंद को सफेद वस्तु का दान करें।

    यह भी पढ़ें- Paush Purnima 2026: पौष पूर्णिमा पर क्या करें और क्या नहीं? रखें इन बातों का ध्यान

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।