इन 5 आदतों वाले व्यक्ति को माना जाता है मूर्ख, आज ही बनाएं दूरी, क्या कहती है चाणक्य नीति
आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार, कुछ आदतें व्यक्ति को मूर्ख बनाती हैं, जिनसे जीवन में सफलता और सुख-शांति में ...और पढ़ें
-1784958686305_m.webp)
ऐसे करें मुर्ख इंसान की पहचान (AI-generated image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आचार्य चाणक्य एक अर्थशास्त्री थे। उनकी नीतियां आज के समय लोगों को जीवन में सही मार्ग पर चलने के प्रेरित करती हैं। ऐसा माना जाता है कि आचार्य चाणक्य के द्वारा बताई गईं नीतियों का जीवन में पालन करने से सफलता प्राप्त होती है और सुख-शांति बनी रहती है।
चाणक्य ने अपनी नीतियों में मुर्ख इंसान की आदतों के बारे में विस्तार से वर्णन किया गया है। यही आदतें व्यक्ति को जीवन में कभी सफल नहीं होने देतीं। साथ ही कामों में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि कौन सी आदतें एक मूर्ख इंसान की पहचान होती हैं।
इन आदतों से करें मुर्ख इंसान की पहचान
1. अहंकार- जो व्यक्ति अपने आपको सर्वज्ञानी समझता है और अपने अहंकार की वजह से सामने वाले को कुछ नहीं समझते। साथ ही समाज में किसी का सम्मान न करने वाले इंसान को मुर्ख कहा जाता है। इसलिए इस आदत वाले इंसान से दूर रहना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि मुर्ख व्यक्ति को दोस्त से बनाने से जीवन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही किसी काम में बाधा डाल सकता है।
-1784958794170.jpg)
(AI-generated image)
2. बिना सोचे बोलना- समाज में कुछ ऐसे लोग भी देखने को मिलते हैं कि जो बिना सोचे-समझें किसी के सामने बोल देते हैं। इस आदत वाले व्यक्ति को आचार्य चाणक्य अपनी नीति में मुर्ख कहते हैं। बिना सोचे बोलने से ये लोग हंसी का पात्र बनते हैं और इन पर लोग हंसने लगते हैं। इसलिए आचार्य चाणक्य कहते हैं कि बिना मांगे सलाह भूलकर भी नहीं देनी चाहिए।
3. अपमानजनक व्यवहार- इसके अलावा जो लोग समाज के लोगों के साथ अपमानजनक व्यवहार करते हैं, तो इस आदत वाले व्यक्ति को मुर्ख कहा जाता है। इसलिए अपमानजनक व्यवहार करने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इन लोगों के साथ रहने से आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है।
यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति: स्टूडेंट लाइफ में सफलता के लिए आज ही अपनाएं ये आदतें, हर लक्ष्य होगा आसान
4. अधिक क्रोध करना- जो लोग छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करते हैं और अपने को नियंत्रण नहीं रखते हैं, जिसकी वजह से क्रोध में आकर कुछ गलत शब्द बोल देते हैं, तो इस आदत वाले इंसान को मुर्ख कहा जाता है। ।
5. निंदा करना - जो लोग आपसे किसी की निंदा करते हैं, तो आचार्य चाणक्य की नीति के अनुसार, निंदा करने वाले व्यक्ति को मुर्ख कहा जाता है। ऐसे लोगों के साथ दोस्ती नहीं करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- इन 4 गुण वाले बच्चों को करियर में मिलती है सफलता, माता-पिता का सिर करते गर्व से ऊंचा
यह भी पढ़ें- जो व्यक्ति कम बोलता है उसके पास होती हैं ये 3 खास चीजें, जिनकी चाहत हर इंसान को होती है
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
