Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महादेव को प्रसन्न करने का अचूक तरीका: सोमवार को इन चीजों से करें अभिषेक, टल जाएगा हर संकट

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 12:09 PM (IST)

    सोमवार का दिन महादेव की कृपा पाने का सबसे शुभ दिन है। आइए इस दिन से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं। ...और पढ़ें

    Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं? Ai Generated Image

    Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं? Ai Generated Image


    HighLights

    1. सोमवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है 

    2. यह भगवान शिव को समर्पित है

    3. इस दिन शिव पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है 

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोमवार का स्वामी चंद्रमा है और चंद्रमा को महादेव ने अपने मस्तक पर धारण किया हुआ है। इसीलिए माना जाता है कि जो भक्त सोमवार के दिन श्रद्धापूर्वक शिवलिंग का अभिषेक करते हैं, उनके जीवन के मानसिक तनाव, आर्थिक कष्ट और शत्रु बाधाएं दूर हो जाती हैं। ऐसे में आइए महादेव की अभिषेक से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं।

    shivling puja rules 1

    इन चीजों से करें अभिषेक

    • कच्चा दूध - अगर आप लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान हैं या मानसिक शांति चाहते हैं, तो सोमवार को शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। इससे चंद्रमा मजबूत होता है और आरोग्य की प्राप्ति होती है।
    • गंगाजल और शहद - कर्ज से मुक्ति और कारोबार में उन्नति के लिए गंगाजल में थोड़ा शहद मिलाकर महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से सोई हुई किस्मत जाग उठती है।
    • गन्ने का रस - आर्थिक तंगी दूर करने के लिए गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करना बहुत लाभकारी माना गया है। इससे लक्ष्मी की प्राप्ति होती है और घर में बरकत आती है।
    • शुद्ध देसी घी - संतान सुख के लिए शिवलिंग पर शुद्ध देसी घी अर्पित करें। ऐसा करने से संतान से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं।
    • चंदन का लेप - अगर आपका मन अशांत रहता है या बहुत गुस्सा आता है, तो सोमवार को शिवलिंग पर सफेद चंदन का लेप लगाएं। इससे सुख-शांति की प्राप्ति होती है।

    पूजा मंत्र

    1. ॐ नमः शिवाय।।
    2. ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
    उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥

    इन बातों का रखें ध्यान

    • अभिषेक हमेशा उत्तर दिशा की ओर मुख करके करना चाहिए।
    • शिवलिंग पर कभी भी केतकी के फूल, तुलसी दल या हल्दी न चढ़ाएं, क्योंकि ये शिव पूजा में वर्जित माने गए हैं।
    • अभिषेक के बाद शिवलिंग पर चढ़ा हुआ जल पूरे घर में छिड़कें, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

    यह भी पढ़ें- Monday Puja Tips: सोमवार के दिन इस नियम से करें पूजा, मिलेगा शिव-शक्ति का आशीर्वाद

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।

    खबरें और भी