Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Phulera Dooj Katha 2024: फुलेरा दूज का पर्व श्री राधा कृष्ण को है समर्पित, यहां पढ़ें इससे जुड़ी कथा

    Updated: Mon, 11 Mar 2024 12:17 PM (IST)

    फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण के मंदिर में होली के विशेष आयोजन किए जाते हैं क्योंक ...और पढ़ें

    Phulera Dooj Katha 2024: फुलेरा दूज का पर्व श्री राधा कृष्ण को है समर्पित, यहां पढ़ें इससे जुड़ी कथा
    Phulera Dooj Katha 2024: फुलेरा दूज का पर्व श्री राधा कृष्ण को है समर्पित, यहां पढ़ें इससे जुड़ी कथा

    HighLights

    1. फुलेरा दूज से होली की शुरुआत हो जाती है।
    2. इस बार यह पर्व 12 मार्च को है।
    3. इस दिन फूलों से होली खेली जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Phulera Dooj Katha 2024: हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाता है। इस बार फुलेरा दूज 12 मार्च 2024 दिन मंगलवार को है। यह त्योहार श्री राधा कृष्ण के प्यार का प्रतीक है। इस खास अवसर पर भगवान कृष्ण के मंदिर में होली के विशेष आयोजन किए जाते हैं, क्योंकि यह पर्व भगवान कृष्ण और राधा रानी को समर्पित है। और फूलों की होली खेली जाती है।

    यह भी पढ़ें: Phulera Dooj 2024: फुलेरा दूज पर चढ़ाएं भगवान शिव और मां पार्वती को ये चीजें, जीवन की सभी मुश्किलें होंगी समाप्त

    फुलेरा दूज की कथा (Phulera Dooj Katha in Hindi)

    पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान श्री कृष्ण जीवन में व्यस्त होने की वजह से काफी दिनों से श्री राधा रानी से मिल नहीं पा रहे थे। ऐसे में राधा रानी भगवान श्री कृष्ण से नाराज हो गईं। उनके उदास होने पर मथुरा के फूल मुरझा गए और वन सूखने लगे। इस बारे में जानकारी मिलने पर श्री कृष्ण राधा जी से मिलने के लिए वृंदावन पहुंचे। उनके मिलने पर राधा रानी बेहद खुश हो गईं और मथुरा में हर तरफ हरियाली छा गई।

    इस दौरान भगवान श्री कृष्ण ने खिल रहे पुष्पों को तोड़कर राधा जी को छेड़ने के लिए उनपर फेंक दिए। फिर राधा जी ने भी श्री कृष्ण के साथ ऐसा ही किया। यह देख संग में मौजूद ग्वाल बाल और गोपियों ने भी एक-दूसरे पर फूल बरसाने शुरू किए। मान्यता है कि तभी से प्रत्येक वर्ष मथुरा में फूलों की होली खेलने की शुरुआत हुई।

    इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और उनपर फूल अर्पित किए जाते हैं। साथ ही साधक उनसे मनोकामना पूरी करने के लिए प्रार्थना करते हैं। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण के मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए।

    खबरें और भी

    भगवान कृष्ण के मंत्र

    *ॐ कृष्णाय नमः

    हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे ।

    हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे ।।

    *सफलता प्राप्ति मंत्र

    ॐ श्री कृष्णः शरणं ममः

    *कृष्ण गायत्री मंत्र

    “ॐ देव्किनन्दनाय विधमहे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण:प्रचोदयात”

    यह भी पढ़ें: Phulera Dooj 2024: प्यार में मिलेगी सफलता, वैवाहिक जीवन होगा सुखी, फुलेरा दूज पर चढ़ाएं भगवान कृष्ण को ये चीजें

    डिसक्लेमर: ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''

    Pic Credit-Freepik