Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Phulera Dooj 2024: प्यार में मिलेगी सफलता, वैवाहिक जीवन होगा सुखी, फुलेरा दूज पर चढ़ाएं भगवान कृष्ण को ये चीजें

    Updated: Sat, 09 Mar 2024 10:42 AM (GMT+05:30)

    फुलेरा दूज इस साल 12 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान कृष्ण के मंदिर में होली के विशेष आयोजन किए जाते हैं क्योंकि यह पर्व भगवान कृष्ण और राधा माता क ...और पढ़ें

    Phulera Dooj 2024: भगवान कृष्ण को चढ़ाएं ये चीजें -
    Phulera Dooj 2024: भगवान कृष्ण को चढ़ाएं ये चीजें -

    HighLights

    1. फुलेरा दूज का सनातन धर्म में बड़ा महत्व है।
    2. इस साल यह पर्व 12 मार्च को मनाया जाएगा।
    3. इस दिन भगवान कृष्ण के मंदिर में होली के विशेष आयोजन किए जाते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Phulera Dooj 2024: फुलेरा दूज का सनातन धर्म में बड़ा महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व फागुन महीने में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह 12 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान कृष्ण के मंदिर में होली के विशेष आयोजन किए जाते हैं, क्योंकि यह पर्व भगवान कृष्ण और राधा माता को समर्पित है।

    ऐसे में अगर आप भगवान कृष्ण की कृपा पाना चाहते हैं, तो आपको भगवान कृष्ण की विधि अनुसार पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्हें कुछ विशेष चीजें अर्पित करनी चाहिए, जो इस प्रकार हैं -

    भगवान कृष्ण को चढ़ाएं ये चीजें -

    गुलाल चढ़ाएं

    फुलेरा दूज के दिन पूजा के दौरान राधा-कृष्ण को विशेष रूप से गुलाल अर्पित करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन श्रीकृष्ण और राधा रानी को गुलाल चढ़ाने से घर में खुशियां आती हैं। साथ ही जीवन में पैसों की कमी नहीं रहती है।

    यह भी पढ़ें:  Falgun Amavasya 2024: फाल्गुन अमावस्या पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना जीवन में मिलेंगे बुरे परिणाम

    फूल चढ़ाएं

    फुलेरा दूज के दिन भगवान कृष्ण और देवी राधा को फूल चढ़ाने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही रिश्ते मधुर होते हैं। फूल चढ़ाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि फूल ताजे हों।

    शृंगार का सामान चढ़ाएं

    जो लोग प्यार में सफलता पाना चाहते हैं या वैवाहिक जीवन में खुशियों की कामना करते हैं उन्हें इस दिन राधा रानी को शृंगार का सामान जरूर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन के साथ प्रेम संबंध की सारी परेशानियां दूर होती हैं।

    खबरें और भी

    भगवान कृष्ण का पूजन मंत्र

    • कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:
    • ॐ नमो भगवते तस्मै कृष्णाया कुण्ठमेधसे।

      सर्वव्याधि विनाशाय प्रभो माममृतं कृधि।।

    • ॐ देव्किनन्दनाय विधमहे वासुदेवाय

      धीमहि तन्नो कृष्ण:प्रचोदयात

    यह भी पढ़ें: Amalaki Ekadashi 2024: इस दिन मनाई जाएगी आमलकी एकादशी, जानिए महत्व और पारण का समय

    डिसक्लेमर: ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''