सपने में कबूतर देखने का क्या है मतलब? स्वप्न शास्त्र में छिपा है इसका जवाब
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों में कबूतर देखना भविष्य की घटनाओं का संकेत देता है, जो शुभ और अशुभ दोनों हो सकते हैं। ...और पढ़ें
-1778666882879_m.webp)
सपने में कबूतर को देखने के गुप्त संकेत (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दिनभर की थकान के बाद जब आदमी रात को अपने बिस्तर पर लेटता है, तो वह अक्सर सोने के बाद सपनों की दुनिया में चला जाता है, जहां खुद पर उसका कोई नियंत्रण नहीं होता है, जिस वजह से सपने कभी सुखद तो कई बार डरवाने भी होते हैं.
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, रात को सोते वक्त दिखाई देने वाले सपनों के पीछे अक्सर भविष्य से जुड़ी घटनाओं का संकेत छिपा होता है. अगर आप भी अजीबगरीब सपनों के बीच में कबूतर को देखते हैं, तो इसके पीछे एक गहरा संकेत छिपा है.
सपने में कबूतर दिखाई देने का संकेत क्या होता है?
सपने में सामान्य कबूतर देखने का मतलब बहुत जल्द ही आपको अच्छी खबर मिल सकती है.
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अविवाहित पुरुष को सपने में कबूतर दिखाई पड़ता है, तो इसका मतलब वो जिस किसी भी गर्भवती महिला को जानता है, तो उसे पुत्र की प्राप्ति होगी.
सपने में जंगली कबूतरों के झुंड को देखने का मतलब है, धंधे में मुनाफा होने वाला है.

- अगर सपने में आप पालतू कबूतर देखते हैं, तो इसका मतलब है कि, आपकी अतिरिक्त आमदनी शुरू होने वाली है, साथ ही घर में सस्य की संख्या बढ़ सकती है, अब चाहे वो विवाह हो या किसी बच्चे का आना.
- सपने में कबूतर को चोटिल होते देखने का मतलब है कि, बहुत जल्द ही आपकी समस्याओं का निवारण हो सकता है.
- सपने में मृत कबूतर को देखने का मतलब है कि, आपको व्यापार में बहुत जल्द नुकसान हो सकता है.
- सपने में अगर आपको कोई उपहार में कबूतर भेंट करें, तो इसका अर्थ है कि, आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने वाली है.
सपने में अगर आपको दोस्त के साथ कबूतर दिखाई पड़ा है, तो इसका अर्थ है कि, आपकी पुरानी दोस्ती फिर से पक्की होने वाली है.
सपने में कबूतर को उड़ता देखने का मतलब है कि, आने वाला समय चुनौतियों से भरा रहने वाला है.
यह भी पढ़ें- सपने में खुद की शादी देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह खुशियों की दस्तक है या कुछ और?
यह भी पढ़ें- Dream Astrology: क्या है सपने में देवी-देवताओं को देखने का अर्थ, स्वप्न शास्त्र में बताया है रहस्य
अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।