Dream Astrology: क्या है सपने में देवी-देवताओं को देखने का अर्थ, स्वप्न शास्त्र में बताया है रहस्य
आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपको देवी-देवताओं से जुड़े सपने आते हैं, तो इसका क्या अर्थ हो सकता है। ...और पढ़ें

देवी-देवताओं से जुड़े सपनों का अर्थ (AI Generated Image)
HighLights
देवी-देवताओं के सपने देते हैं एक खास संकेत
देवताओं की मुद्रा पर निर्भर करता है सपने का अर्थ
देवी-देवता से जुड़े इस सपने का अर्थ होता है विजय
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। स्वप्न शास्त्र (Swapna Shastra) के अनुसार, सपने में देवी-देवताओं के दर्शन होना एक बेहद शुभ और दुर्लभ संकेत माना जाता है। सामान्य तौर पर इस सपनों का अर्थ होता है कि आपके जीवन में कुछ बदलाव आने वाले हैं। लेकिन यह बदलाव इस बात पर निर्भर करते हैं कि आपने देवी-देवता को किस मुद्रा में देखा है।
शुभ हैं इस तरह के सपने
स्वप्न शास्त्र में यह माना गया है कि अगर सपने में आपको सूर्य देव के दर्शन हुए हैं, तो इसे एक शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि आपको जल्दी ही कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। वहीं अगर आपको सपने में भगवान शिव (Lord Shiva) या फिर शिवलिंग दिखाई देता है, तो यह भी एक अत्यंत शुभ सपना माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन के सभी कष्ट और संकट जल्द ही दूर होने वाले हैं।

(Picture Credit: Freepik)
जब आएं ऐसे सपने
अगर आपको सपने में हनुमान जी क्रोधित अवस्था में दिखाई देते हैं, तो इसके अर्थ यह माना जाता है, कि आप जीवन में कोई गलत राह चुन रहे हैं, या आपने कोई गलती की है, जिसमें सुधार जरूरी है। वहीं अगर आप सपने में हनुमान जी (Lord Hanuman) को प्रसन्न अवस्था में देखते हैं, तो यह बताता है कि आपको अपने किसी बड़े डर या बीमारी से जल्द ही मुक्ति मिलने वाली है।
दूर होंगी सारी बाधाएं
अगर कोई व्यक्ति सपने में माता लक्ष्मी को प्रसन्न अवस्था में देखता है, तो यह एक संकेत है कि उसे निकट भविष्य में धन लाभ होने वाला है। वहीं सपने में भगवान गणेश को देखने का अर्थ है कि आपके रुके हुए काम जल्द पूरे होने वाले हैं।
खबरें और भी

(AI Generated Image)
मां दुर्गा का सपने में आना
अगर किसी व्यक्ति को अपने सपने में मां दुर्गा शांत या मुस्कुराती हुई मुद्रा में दिखती हैं, तो इसे भी एक शुभ संकेत के तौर पर देखा जाता है। इसका अर्थ है आपको शत्रुओं पर विजय मिल सकती है। लेकिन यदि आपको सपने में देवी दुर्गा क्रोधित मुद्रा में दिखाई देती हैं, तो यह संकेत हो सकता है कि आपने कोई मन्नत या वादा अधूरा छोड़ दिया है, ऐसे में उसे पूरा करने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें- Dream Astrology: इस तरह के सपने आएं, तो समझिए मिलने वाली है कोई गुड न्यूज
यह भी पढ़ें- Chandra Grahan 2026: सपने में चंद्र ग्रहण देखना शुभ है या अशुभ? जानें जीवन पर होने वाले इसके 5 बड़े संकेत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।