Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dream Astrology: इस तरह के सपने आएं, तो समझिए मिलने वाली है कोई गुड न्यूज

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Tue, 10 Mar 2026 06:31 PM (IST)

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने भविष्य की घटनाओं के संकेत होते हैं। कुछ सपने बेहद शुभ माने जाते हैं, जो जीवन में आने वाली खुशियों की ओर इशारा करते हैं। ...और पढ़ें

    Dream Astrology in hindi

    Dream Astrology in hindi

    HighLights

    1. स्वप्न शास्त्र में बताया गया है आपके हर सपने का मतलब

    2. धन लाभ और खुशियों का प्रतीक हो सकते हैं कुछ सपने

    3. निकट भविष्य में मिल सकती है कोई बड़ी खुशखबरी

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हमारे सपने केवल एक काल्पनिक चित्र नहीं होते, बल्कि वे भविष्य में होने वाली घटनाओं का भी संकेत देते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शुभ माने गए हैं और जीवन में आने वाली किसी बड़ी खुशखबरी की ओर इशारा करते हैं। 

    शादी से जुड़े सपने

    सपने में किसी परिचित महिला को शादी के जोड़े में देखना या किसी की बारात देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस तरह के सपने के आने का अर्थ है कि आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं। साथ ही इस तरह के सपने मान-सम्मान में वृद्धि का भी संकेत देते हैं। ऐसे में अगर आपको भी इस तरह का सपना आता है, तो समझिए कि आपको गुड न्यूज मिलने वाली है।

    marriage AI

    (AI Generated Image)

    इस सपने से डरे नहीं

    अक्सर लोग सपने में सांप देखकर डर जाते हैं, लेकिन स्वप्न शास्त्र में सांप से जुड़े कुछ ऐसे सपने बताए गए हैं, जो बहुत ही शुभ माने जाते हैं। जैसे कि अगर आप सपने में रंग-बिरंगे सांप देखते हैं, तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके जीवन में जल्द ही बहुत-सी खुशियां आने वाली हैं।

    वहीं अगर आप सपने में खुद को सांप पकड़ते हुए देखते हैं, तो यह भी एक भाग्यशाली सपना है। यह न केवल धन लाभ की ओर इशारा करता है, बल्कि यह भी बताता है कि आपकी परेशानियां जल्द दूर होने वाली हैं।

    खबरें और भी

    snake in dream ग

    शुभ हैं इस तरह के सपने

    हिंदू धर्म में सूर्य देव को विशेष स्थान प्राप्त है। भविष्य पुराण के अनुसार अगर आपको सपने में सूर्य देव के दर्शन हुए हैं, तो इसे एक शुभ सपना माना जाता है। इसका सीधा अर्थ यह है कि आपको निकट भविष्य में कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही सपने में बारिश देखना, सोने या गहने पाना, मंदिर जाना, खुद को किसी ऊंचे स्थान पर देखना भी अत्यंत शुभ माना जाते है।

    यह भी पढ़ें - अगर सपने में बार-बार पूर्वज नजर आ रहे हैं, तो इसका क्या अर्थ माना जाता है?

    यह भी पढ़ें - Dream Astrology: सपने में मां लक्ष्मी को देखने से मिलते हैं खास संकेत, धन की होगी प्राप्ति

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।