Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pradosh Vrat 2024: भौम प्रदोष के दिन करें इन चीजों का दान, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 21 Oct 2024 07:31 PM (GMT+05:30)

    ज्योतिषियों की मानें तो कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी (Pradosh Vrat 2024) तिथि पर अभिजीत मुहूर्त योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही त्रिपुष ...और पढ़ें

    Pradosh Vrat 2024: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?
    Pradosh Vrat 2024: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. कार्तिक माह में त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है।
    2. कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर दिवाली मनाई जाती है।
    3. कार्तिक का महीना जग के नाथ भगवान विष्णु को समर्पित होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रदोष व्रत का पर्व देवों के देव महादेव को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव संग माता पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति हेतु भगवान शिव शक्ति के निमित्त व्रत रखा जाता है। प्रदोष व्रत का फल जातक को दिन अनुसार मिलता है। भौम प्रदोष व्रत करने से धन संबधी परेशनी दूर हो जाती है। साथ ही आय और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो भौम प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2024) के दिन स्नान-ध्यान के बाद भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के पश्चात इन चीजों का दान करें।

    यह भी पढ़ें: धनतेरस पर राशि अनुसार करें इन चीजों की खरीदारी, बदल जाएगी फूटी किस्मत

    प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगी और 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगी। सनातन धर्म में सूर्योदय से तिथि से गणना की जाती है। इसके लिए 29 अक्टूबर को प्रदोष व्रत मनाया जाएगा। इस दिन प्रदोष काल 5 बजकर 38 मिनट से लेकर शाम 8 बजकर 13 मिनट तक है।

    इन चीजों का करें दान

    • मेष राशि के जातक लाल रंग के कंबल का दान करें। इस उपाय को करने से मंगल मजबूत होगा। कुंडली में मंगल मजबूत होने से आर्थिक तंगी दूर होती है।
    • वृषभ राशि के जातक भौम प्रदोष व्रत पर सफेद रंग की मिठाई राहगीरों के मध्य बांटें। इस उपाय को करने से सुखों में वृद्धि होगी।
    • मिथुन राशि के जातक भौम प्रदोष व्रत पर स्नान-ध्यान के बाद भगवान शिव की पूजा करें। इसके बाद गौशाला में आर्थिक दान करें। इस उपाय को करने से कारोबार में वृद्धि होती है।
    • कर्क राशि के जातक भौम प्रदोष व्रत पर सफेद रंग के तिल का दान करें। इस उपाय को करने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।
    • सिंह राशि के जातक प्रदोष व्रत पर गुड और मूंगफली का दान करें। इस उपाय को करने से कारोबार को नया आयाम मिलता है।
    • कन्या राशि के जातक भौम प्रदोष व्रत पर गौ माता को हरा चारा खिलाएं। इस उपाय को करने से बुध देव प्रसन्न होते हैं।
    • तुला राशि के जातक भौम प्रदोष व्रत पर सफेद रंग के वस्त्र का दान करें। इस उपाय को करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है।
    • वृश्चिक राशि के जातक भौम प्रदोष व्रत पर भगवान शिव की पूजा करें। इसके बाद मसूर की दाल और लाल मिर्च का दान करें।
    • धनु राशि के जातक भौम प्रदोष व्रत पर मकई और चने की दाल का दान करें। इस उपाय को करने से गुरु की कृपा बरसती है।
    • मकर राशि के जातक भगवान शिव की पूजा करें। पूजा के बाद गेंहू का दान करें। इस उपाय को करने से आय में वृद्धि होती है।
    • कुंभ राशि के जातक भौम प्रदोष व्रत पर भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के बाद काले कंबल का दान करें।
    • मीन राशि के जातक भौम प्रदोष व्रत पर पीले रंग वस्त्र का दान करें। इस उपाय को करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होगी।

    यह भी पढ़ें: प्रदोष व्रत पर जरूर करें इन मंत्रों का जप, जीवन की समस्या का होगा अंत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी