यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर शिव जी को लगाएं ये भोग, प्रसन्न होकर आशीर्वाद देंगे भोलेनाथ
चैत्र माह का आखिरी प्रदोष व्रत गुरुवार 10 मार्च को किया जाएगा जिसे गुरु प्रदोष व्रत भी कह सकते हैं। इस तिथि देवों के देव महादेव की कृपा प्राप्ति के लि ...और पढ़ें

HighLights
- हर माह की त्रयोदशी तिथि पर किया जाता है प्रदोष व्रत।
- 10 मार्च को मनाया जाएगा अप्रैल का पहला प्रदोष व्रत।
- प्रदोष व्रत करने से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर माह में दो बार प्रदोष व्रत किया जाता है, जो कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर आता है। ऐसा माना जाता है कि पूजा-पाठ में देवी-देवताओं को उनके प्रिय भोग अर्पित करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आप अप्रैल के पहले गुरु प्रदोष व्रत पर शिव जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो विधिवत रूप से उनकी पूजा-अर्चना करें और ये भोग (Shiv ji ke Priya Bhog) जरूर अर्पित करें।
मिलेगा शिव जी का आशीर्वाद
प्रदोष व्रत के दिन शिव जी को सफेद रंग की चीजों का भोग लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में आप उन्हें सफेद मिठाई जैसे खोया बर्फी, मखाने या चावल की खीर, ठंडाई या फिर पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और चीनी) का भोग लगा सकते हैं। इससे आपको शिव जी का आशीर्वाद मिलता है।

जरूर लगाएं ये भोग
प्रदोष व्रत (Guru Pradosh Vrat 2025) के दिन आप शिव जी को व्रत में खाई जाने वाली चीजें जैसे कुट्टू की पकौड़ियां, साबूदाने की खिचड़ी या खीर आदि का भोग लगा सकते हैं। इसी के साथ शिव जी को सूजी के हलवे और मालपुआ का भोग लगाना भी काफी शुभ माना गया है। ऐसा करने से साधक की मनचाही इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें - Pradosh Vrat 2025: महादेव के इन नामों के जप से जीवन में नहीं आएगा कोई संकट, रुके हुए काम होंगे पूरे
.jpg)
(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
जरूर रखें इन बातों का ध्यान
प्रदोष व्रत के दिन इस बात का ध्यान रखें कि भोग बिल्कुल सात्विक तरीके से बना होना चाहिए और उसमें साधारण नमक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। स्नान करने के बाद स्वच्छता का ध्यान रखते हुए प्रसाद बनाएं और श्रद्धापूर्वक शिव जी को अर्पित करें। इन सभी बातों का ध्यान रखने से आपको व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है और महादेव की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - Pradosh Vrat 2025: गुरु प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।