Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pradosh Vrat 2025 Daan: प्रदोष व्रत पर जरूर करें इन चीजों का दान, अन्न-धन से भर जाएंगे भंडार

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 07 May 2025 08:30 PM (IST)

    सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही वैभव लक्ष्मी व्रत रखा जाता है। ...और पढ़ें

    Pradosh Vrat 2025 Daan: प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व
    Pradosh Vrat 2025 Daan: प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. त्रयोदशी तिथि देवों के देव महाेदव को समर्पित होता है।
    2. इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है।
    3. प्रदोष व्रत करने से सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 09 मई को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। शुक्रवार के दिन पड़ने के चलते यह शुक्र प्रदोष व्रत कहलाएगा। शुक्र प्रदोष व्रत करने से साधक पर जगत की देवी मां पार्वती की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से साधक के घर में खुशियों का आगमन होता है। साथ ही सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है। प्रदोष व्रत पर पूजा, जप-तप एवं दान-पुण्य किया जाता है।

    अगर आप भी भगवान शिव और जगत जननी मां पार्वती को प्रसन्न करना चाहते हैं और कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत करना चाहते हैं, तो शुक्र प्रदोष व्रत पर स्नान-ध्यान के बाद भक्ति भाव से शिव-शक्ति की पूजा करें। इस समय शिव चालीसा और शिव मंत्र का जप करें। वहीं, पूजा के बाद राशि अनुसार इन चीजों का दान अवश्य ही करें।

    यह भी पढ़ें: ज्येष्ठ महीने में कब-कब है प्रदोष व्रत? यहां जानें डेट और शुभ संयोग

    राशि अनुसार दान

    • मेष राशि के जातक प्रदोष व्रत पर पूजा के बाद सेब और अनार का दान करें।
    • वृषभ राशि के जातक शुक्र प्रदोष व्रत पर पोहा, दही और चीनी का दान करें।
    • मिथुन राशि के जातक शुक्रवार के दिन हरी सब्जी और हरे फल का दान करें।
    • कर्क राशि के जातक शिव-शक्ति की पूजा के बाद सफेद वस्त्र का दान करें।
    • सिंह राशि के जातक शुक्र प्रदोष व्रत पर गुड़, गाजर और मूंगफली का दान करें।
    • कन्या राशि के जातक त्रयोदशी तिथि पर राहगीरों के मध्य गन्ने का रस वितरण करें।
    • तुला राशि के जातक शिवजी की कृपा पाने के लिए चावल और आटा का दान करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक शुक्र प्रदोष व्रत के दिन मोतीचूर के लड्डू का दान करें।
    • धनु राशि के जातक महादेव की पूजा के बाद पीले रंग के फल का दान करें।
    • मकर राशि के जातक प्रदोष व्रत पर पूजा के बाद काले रंग के वस्त्र का दान करें।
    • कुंभ राशि के जातक पूजा के बाद चमड़े के जूते-चप्पल और धन का दान करें।
    • मीन राशि के जातक प्रदोष व्रत पर चने की दाल, बेसन और पपीता का दान करें।

    यह भी पढ़ें: भगवान शिव की पूजा के समय करें मंगलकारी स्तोत्र का पाठ, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी