Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर जरूर करें इन चीजों का दान, भगवान शिव समेत मिलेगी सूर्यदेव की कृपा

    Updated: Wed, 04 Jun 2025 11:41 AM (IST)

    8 जून को रवि प्रदोष व्रत किया जाएगा। माना जाता है कि इस दिन पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना से साधक को मनचाहे फल की प्राप्ति हो सकती है। यह व्रत प्रत्येक ...और पढ़ें

    Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर क्या दान करना चाहिए? (Picture Credit: Freepik)
    Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर क्या दान करना चाहिए? (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. 8 जून को किया जाएगा रवि प्रदोष व्रत।
    2. भगवान शिव की पूजा से मिलते हैं शुभ फल।
    3. प्रदोष व्रत के दिन दान करना होता है शुभ।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रविवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को रवि प्रदोष व्रत के रूप में जाना जाता है। ऐसे में आप रवि प्रदोष व्रत के दिन दान करके भगवान शिव के साथ-साथ सूर्यदेव की भी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि रवि प्रदोष व्रत के दिन किन चीजों का दान करना लाभकारी होता है।

    प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त

    ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 8 जून को सुबह 7 बजकर 17 मिनट पर प्रारंभ होगी। साथ ही इस तिथि का समापन 9 जून को सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर होने जा रहा है। इस प्रकार प्रदोष व्रत रविवार 8 जून को किया जाएगा। इस दिन शिव जी की पूजा का मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहेगा -

    प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त - शाम 7 बजकर 18 से रात 9 बजकर 19 मिनट तक रहने वाला है।

    (Picture Credit: Freepik)

    करें इन चीजों का दान

    रवि प्रदोष व्रत के दिन दान करने का बहुत अधिक महत्व माना गया है। इस दिन पर अन्न, वस्त्र, और अन्य उपयोगी वस्तुओं का दान करना पुण्यदायी माना जाता। इससे भगवान शिव और माता पार्वती आपसे प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

    यह भी पढ़ें - June Pradosh Vrat 2025: जून महीने में कब-कब है प्रदोष व्रत? यहां पता करें शुभ मुहूर्त एवं योग

    दूर होती है धन की समस्या

    रवि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को सफेद मिठाई का भोग लगाने और सफेद मिठाई के दान करने से साधक को मन चाहे फल की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं से भी आपको राहत मिल सकती है।

    खबरें और भी

    इन चीजों के दान से मिलेगा लाभ

    ज्येष्ठ माह में जल का दान करने का विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में आप ज्येष्ठ माह के दूसरे प्रदोष व्रत पर जल का दान जरूर करें। इसी के साथ आप राहगीरों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था भी कर सकते हैं। इससे साधक को जीवन में अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं। इसके साथ ही प्रदोष व्रत के दिन धन का दान करना भी विशेष लाभकारी माना जाता है। इससे धन की देवी की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है।

    यह भी पढ़ें - Ravi Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत के दिन करें महादेव के इन मंत्रों का जप, खुशियों से भर जाएगा जीवन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।