Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, खूब तेजी से बढ़ेगा बिजनेस

    Updated: Mon, 27 Jan 2025 11:38 AM (GMT+05:30)

    सनातन धर्म में प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2025) का पर्व बेहद प्रमुख माना जाता है। इस दिन विधिपूर्वक संध्याकाल में महादेव की पूजा-अर्चना करने का विधान ह ...और पढ़ें

    Lord Shiv: शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? (Pic Credit-AI)
    Lord Shiv: शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? (Pic Credit-AI)

    HighLights

    1. त्रयोदशी तिथि पर महादेव की पूजा होती है।
    2. इस दिन प्रदोष व्रत किया जाता है।
    3. इस व्रत को करने से सभी तरह के डर दूर होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन प्रदोष व्रत करने का विधान है। साथ ही विशेष चीजों का दान मंदिर या गरीब लोगों में करने से सुख-समृद्धि में होती है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। पंचांग के अनुसार, माघ माह का पहला प्रदोष व्रत आज यानी  27 जनवरी (Pradosh Vrat 2025 Date) को है।

    अगर आप जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति और बिजनेस में वृद्धि चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर विशेष चीजें चढ़ाएं। धार्मिक मान्यता है कि शिवलिंग का सच्चे मन से अभिषेक करने से महादेव प्रसन्न होते हैं। साथ ही करियर में सफलता मिलती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर किन को चीजों चढ़ाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

    (Pic Credit-AI)

    शिवलिंग पर अर्पित करें चीजें

    • घी- अगर आप जीवन में खुशियों का आगमन चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर देसी घी चढ़ाएं। साथ ही सुख-शांति की प्राप्ति के लिए महादेव से कामना करें।  इससे जीवन सदैव खुशहाल रहता है।

    यह भी पढ़ें:  Pradosh Vrat के दिन इन गलतियों से नाराज हो सकते हैं महादेव, जानें क्या करें और क्या न करें?

    • दूध- पूजा के दौरान शिवलिंग पर दूध चढ़ाना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर दूध अर्पित करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। व्यक्ति को पापों से छुटकारा मिलता है।  
    • इत्र- प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर इत्र चढ़ाएं। माना जाता है कि शिवलिंग का इत्र से अभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। साथ ही रिश्तों में मजबूती आती है।  
    • भांग और बेलपत्र - इसके अलावा प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग भांग, बेलपत्र और केसर भी अर्पित किया जा सकता है। इन चीजों को शिवलिंग पर चढ़ाने से जीवन के संकट दूर होते हैं। आर्थिक तंगी खत्म होती है। साथ ही बिगड़े काम पूरे होते हैं।  

    प्रदोष व्रत 2025 डेट और शुभ मुहर्त (Pradosh Vrat 2025 Date and Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी (Magh Pradosh Vrat Date and time) की शुरुआत 26 जनवरी को रात में 08 बजकर 54 मिनट से होगी और 27 जनवरी को रात को 08 बजकर 34 मिनट पर तिथि का समापन होगा। इस प्रकार 27 जनवरी को प्रदोष व्रत किया जाएगा।  

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:  Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत के दिन इस मुहूर्त में करें महादेव की पूजा, जीवन की सभी समस्या होगी दूर

     

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्नमाध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।