राधा अष्टमी पर घर आई है नन्हीं लाडली? किशोरी जी से प्रेरित अपनी बेटी को दें ये खूबसूरत नाम
राधा अष्टमी का पर्व 19 सितंबर को मनाया जाएगा, और इस शुभ दिन जन्मी बच्चियों के लिए राधा रानी से प्रेरित पवित्र नाम सुझाए गए हैं।

बेटी को दें राधा रानी के ये यूनिक नाम (Picture Credits- AI Images)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, राधा अष्टमी (Radha Ashtami 2026) का पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 19 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन राधा रानी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस अवसर पर किशोरी जी की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है और शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
यदि राधा अष्टमी के दिन आपके घर में किसी बच्ची का जन्म हुआ है, तो यह आपके लिए बहुत ही खुशी की बात है। अगर आप राधा अष्टमी के दिन जन्मी बच्ची के लिए राधा रानी से प्रेरित कोई नाम रखना चाहते हैं, तो आइए इस लेख में हम आपको किशोरी जी के पवित्र नामों के बारे में बताते हैं। ये नाम बहुत ही शुभ माने जाते हैं और इन नामों का अर्थ भी बहुत खास है।
लड़कियों के लिए राधा रानी के नाम
किशोरी- राधा रानी को प्यार से किशोरी कहा जाता है। इसलिए आप अपनी बच्ची का नाम किशोरी रख सकते हैं।
राधिका- लाड़ली जी को प्रेम, कोमलता, भक्ति और करुणा की देवी माना जाता है। अगर राधा अष्टमी के दिन आपके घर में किसी बच्ची ने जन्म लिया है, तो आप उसे राधिका नाम दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ समृद्ध और राधा रानी का स्वरूप है। यह नाम भगवान श्री कृष्ण के प्रति उनके अटूट प्रेम को दर्शाता है।
गौरांगी- इसके अलावा आप अपनी बच्ची का नाम गौरांगी भी रख सकते हैं। राधा रानी में भावनाएं, संगीत, कला और प्रकृति का आकर्षण है। उनके इस अद्भुत सौंदर्य के कारण उन्हें इस नाम से भी पुकारा जाता है।
केशवी- लड़कियों के लिए यह नाम बहुत ही शुभ माना जाता है। इस नाम का अर्थ देवी राधा और लंबे, सुंदर बालों वाली स्त्री है।
श्यामा- यह नाम कृष्ण और राधा के गहरे प्रेम का प्रतीक है। इस नाम का अर्थ काले रंग की, सांवली, श्याम वर्ण वाली या गहरे नीले रंग की स्त्री होता है।
व्रजेश्वरी- यह नाम हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ माना जाता है। इस नाम का अर्थ है ब्रज की देवी या ब्रज की रानी।
कनुप्रिया- आप अपनी बच्ची का नाम कनुप्रिया भी रख सकते हैं। इस नाम का अर्थ है कृष्ण से प्रेम करने वाली या कृष्ण की प्रिय राधा।
यह भी पढ़ें- Radha Ashtami 2026: सोने सा रूप और हिरणी सी आंखें... राधाष्टमी पर जानिए कैसी दिखती हैं हमारी श्रीराधा रानी!
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा अंधविश्वास के खिलाफ है।
